फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Schools will open from February 1, will boycott elections if action is taken

एक फरवरी से खोलेंगे स्कूल, कार्रवाई हुई तो चुनाव का करेंगे बहिष्कार

Sat, 29 Jan 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Schools will open from February 1, will boycott elections if action is taken
डीएम को ज्ञापन देने जाते अध्यापक - फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा (सहारनपुर)। मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ एवं वित्त विहीन शिक्षक महासभा से जुड़े अध्यापकों ने एक फरवरी से विद्यालयों को खोलने की मांग मुख्यमंत्री से करते हुए इस विषय में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।
विज्ञापन

मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौर के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि कोरोना के नाम पर काफी समय से विद्यालयों को बंद किया हुआ है जिस कारण बच्चों का शैक्षिक स्तर कमजोर हो रहा है तथा वित्त विहीन विद्यालयों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से एक फरवरी से प्रदेश में सभी विद्यालय को खोले जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि शासन ने एक फरवरी से स्कूल खोलने की अनुमति नहीं दी तो मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ से जुड़े लोग अपने स्तर पर विद्यालय खोलेंगे। यदि इनके विरुद्ध किसी तरह की कार्रवाई की गई तो मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ एवं वित्त विहीन शिक्षक महासभा से जुड़े अध्यापक चुनाव का बहिष्कार कर धरने प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

नरेश शर्मा, देशबंधु शर्मा, दिनेश कुमार, राकेश शर्मा, प्रमोद रावत, अजय रावत, राकेश जोशी, सुधीर कुमार, योगेश कुमार, अमित कुमार, बलकार सिंह, विजयपाल सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed