फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Schools will not increase fees, they will not charge any other kind

फीस नहीं बढ़ाएंगे विद्यालय, अन्य तरह का शुल्क भी नहीं लेंगे

Mon, 24 May 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Schools will not increase fees, they will not charge any other kind
सहारनपुर। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई सहित किसी भी बोर्ड का विद्यालय इस बार फीस में वृद्धि नहीं करेगा, साथ ही वह परीक्षा, विज्ञान प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, वार्षिक शुल्क आदि भी नहीं ले सकेंगे। शासन के आदेेश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि विद्यालयों ने जिस प्रकार से बीते वर्ष फीस ली थी उसी प्रकार से इस बार भी फीस लेंगे। कोई भी विद्यालय किसी तरह की वृद्धि नहीं करेगा। यदि किसी अभिभावक को एक साथ तीन माह की फीस जमा करने में परेशानी है तो वह विद्यालय से अनुरोध कर महीने वार जमा करा सकता है। यदि किसी अभिभावक की आर्थिक हालत ठीक नहीं है और वह फिलहाल फीस जमा कराने में अक्षम है तो विद्यालय उससे किस्तों में फीस ले सकते हैं। इसके अलावा यदि किसी विद्यालय ने अभिभावकों से बढ़ी हुई फीस ले ली है तो उसे आगामी महीनों में ली जाने वाली फीस के साथ समायोजित करेंगे। जब तक विद्यालय नहीं खुलते हैं विद्यालय परीक्षा शुल्क, खेल शुल्क, विज्ञान एवं अन्य विषयों की प्रयोगशाला शुल्क, लाइब्रेरी, कंप्यूटर, वार्षिक समारोह आदि के नाम का शुल्क नहीं लेंगे। विद्यालयों के लिए यह भी निर्देश हैं कि वह अपने यहां कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पारिश्रमिक वेतन का भुगतान करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने चेतावनी दी है कि यदि कोई विद्यालय आदेशों का उल्लंघन करता है यानी फीस वृद्धि करता है और जिन शुल्क की मनाही की गई है यदि उनको वसूलता है तो अभिभावकों की शिकायत मिलने पर संबंधित संस्था के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed