फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   School operators came out in protest against RTE and RTI

बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 18 Aug 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
School operators came out in protest against RTE and RTI
सहारनपुर। आरटीई (शिक्षा का अधिकार कानून) और आरटीआई (सूचना का अधिकार कानून) के विरोध में मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालकों ने बीएसए कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना किया। बीएसए की गैर मौजूदगी में उनके कार्यालय पर ज्ञापन चस्पा किया। इसके बाद एडी बेसिक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरना और प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा सरकार निजी स्कूल संचालकों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है, मगर विद्यालय संचालक झुकने वाले नहीं हैं। आरटीई और आरटीआई को निजी स्कूलों पर थोपा जाना गलत है। इससे विद्यालय संचालकों का उत्पीड़न बढ़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निजी विद्यालय आरटीई के तहत बच्चों को पढ़ा रहे हैं, मगर सरकार उनकी फीस का पैसा नहीं भेज रही है। करीब एक हजार करोड़ रुपया सरकार पर विद्यालयों का बकाया है। सरकार पहले इसका भुगतान करें अन्यथा निजी विद्यालय आरटीई को नहीं मानेंगे। विरेंद्र पंवार, अमजद अली और समरीन फात्मा ने कहा कि त्रिभाषा संस्कृत अध्यापक आज भुखमरी के कगार पर हैं। त्रिभाषा अनुदान तत्काल बहाल किया जाए। निजी विद्यालयों को आरटीआई एक्ट से मुक्त रखा जाए। साथ ही मदरसा शिक्षकों के समान मान्यता प्राप्त हिंदी माध्यम के शिक्षकों को मानदेय और अल्पसंख्यक बच्चों के समान बहुसंख्यक बच्चों की छात्रवृत्ति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में अशोक सैनी, केपी सिंह, अरविंद शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। धरने में गय्यूर आलम, मुकेश सहजवा, मनीष कुमार, भोपाल प्रधान, परवेज अली, विक्रांत शर्मा, नरेश वर्मा, दिनेश रुपड़ी, मुस्तजार, संजय रोहिला, शशिकांत, सरफराज, मुजाहिद हसन, संजय शर्मा, ऋषिपाल सैनी, शिव लाल, अमरीश शर्मा, मंजीत सैनी, हंस कुमार, गफ्फार, रजनी अरोड़ा, पूजा रानी, नीतू, महीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed