फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   School Bus Overturns Due to Brake Failure in Lakhnouti, Children Narrowly Escape

Saharanpur: ब्रेक फेल होने से स्कूली बस खेत में पलटी, ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बच्चों को बाल बाल बचाया

Tue, 14 Oct 2025 02:40 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 14 Oct 2025 02:40 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद के लखनौती में ब्रेक फेल होने से स्कूली बस पलट गई। ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
School Bus Overturns Due to Brake Failure in Lakhnouti, Children Narrowly Escape
खेत में पलटी स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के लखनौती  मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे क्षेत्र के कुंडा खुर्द - लखनौती मार्ग स्थित बेगी बांसदेवा के पास एक स्कूली बस अचानक पलट गई। ब्रेक फेल होने के कारण बस सड़क किनारे खेत में जा गिरी, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

पास ही खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही अभिभावक घटनास्थल की ओर दौड़े और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

बस चालक ने बताया कि वह कुंडा खुर्द की ओर से बच्चों को स्कूल ले जा रहा था। रास्ते में रेत से भरी घोड़ा बुग्गी आ जाने के कारण बचाव करते समय बस साइड ले ली गई, तभी ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बच्चों के सकुशल होने पर अभिभावकों और स्कूल स्टाफ ने राहत की सांस ली। किसी बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed