फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   School bus hits a student riding a scooter, death

Saharanpur News: स्कूल बस ने स्कूटी सवार छात्र को मारी टक्कर, मौत

Tue, 03 Sep 2024 03:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Sep 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
School bus hits a student riding a scooter, death
सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र के जैनबाग में एक निजी स्कूल बस की टक्कर लगने से छात्र घायल हो गया। आनन-फानन में छात्र को दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के बेहट रोड पर देव विहार निवासी अमित कुमार का 16 वर्षीय पुत्र देव चौहान चिलकाना राेड स्थित लार्ड महावीरा एकेडमी में कक्षा नौ का छात्र था। सोमवार को छुट्टी के बाद देव स्कूटी से घर लौट रहा था। चिलकाना रोड पर जैनबाग स्थित गोल कोठी के सामने एक पाइनवुड स्कूल की बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही छात्र स्कूटी से दूर जाकर गिरा। इसके बाद घायल छात्र को स्थानीय लोगों ने दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

घटना होते ही बस चालक मौका देखकर भाग गया। स्कूल बस में सवार बच्चे भी वहीं पर फंस गए। पता चलने पर अभिभावक उन्हें लेने पहुंचे। हादसे का पता लगते ही मृतक छात्र के परिजन सीधे अस्पताल पहुंच गए। पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई। पुलिस ने छात्र का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक छात्र के पिता अमित कुमार ने स्कूली बस चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
-- हेलमेट होता तो बच जाती जान
हादसे के समय छात्र ने हेलमेट नहीं लगाया था। अगर हेलमेट लगा होता तो शायद छात्र देव की जान बच जाती। देव परिवार में छोटा बेटा था। देव का बड़ा भाई आदित्य भी लॉर्ड महावीरा एकेडमी में कक्षा 12वीं का छात्र है। छोटे बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed