फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Scholarship scam: Registration of 25 schools to be cancelled, FIR to be lodged

छात्रवृत्ति घोटाला : 25 स्कूलों का पंजीकरण होगा रद्द, कराई जाएगी एफआईआर

Fri, 15 May 2026 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Scholarship scam: Registration of 25 schools to be cancelled, FIR to be lodged
- वर्ष 2021-22 और 2022-23 में हुआ था छात्रवृत्ति घोटाला
विज्ञापन


- करीब 15 लाख रुपये की छात्रवृत्ति हुई थी खातों में ट्रांसफर

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। वर्ष 2021-22 और 2022-23 में हुए छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में 25 स्कूलों का पंजीकरण रद्द करने की तैयारी शुरू कर दी है। इन स्कूलों का यूडायस पोर्टल पर पंजीकरण रद्द कराया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों के खिलाफ अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। यह कार्रवाई इसलिए होगी कि विभाग द्वारा बार-बार मांगे जा रहे दस्तावेजों को स्कूल उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।

दरअसल, स्कूलों ने नेशनल स्कॉलरशिप स्कीम के तहत फर्जी तरीके से छात्रों को दिखाकर शासन से करीब 15 लाख रुपये की छात्रवृत्ति खातों में मंगवाई थी। इसके बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को मामला संदिग्ध लगा। विभाग ने सभी स्कूलों के खिलाफ जांच कराई। जांच में सामने आया था कि कई स्कूल धरातल पर संचालित ही नहीं है। इसके साथ ही कहीं पर आवास चलता मिला। कई स्कूलों में जिन छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति मिली, उनका रिकॉर्ड विभाग को जांच में नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद विभाग ने कई बार रिकवरी और छात्रों के दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए नोटिस दिए, लेकिन इसके बाद भी स्कूलों ने कोई जानकारी विभाग को उपलब्ध नहीं कराई। अब विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए पंजीकरण और विधिक कार्रवाई की तैयारी की है। साथ ही शासन को भी पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- पिछले वर्ष स्कूल के खिलाफ हो चुकी प्राथमिकी दर्ज

छात्रृवत्ति घोटाले में ही विभाग की ओर से पिछले वर्ष स्कूल के सड़क दूधली स्थित स्कूल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही बेहट के बादशाही बाग के कादरिया उल उलमा एंग्लो मदरसा के प्रबंधक और समिति सदस्यों के खिलाफ भी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले के मुताबिक 2016-17 में करीब 58 लाख रुपये की छात्रवृत्ति छात्रों के खातों में मंगाई गई थी। तीन बार की जांच में भी घोटाले की बात सामने आई थी।

- इन स्कूलों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

जामिया रहमिया, शहीद अशफाक उल्लाह खान जूनियर हाईस्कूल, शीतल पब्लिक स्कूल, किसान पब्लिक स्कूल, सरस्वती ज्ञान सागर, प्रयास आईटीआई, ममता एकेडमी पब्लिक स्कूल, आरएस पब्लिक स्कूल, संत वाईके दास इंटर कॉलेज, स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, भगवती देवी, बीडीएम पब्लिक स्कूल, जेएसएम स्कूल, एसबीबी पटेल स्कूल, आजाद पब्लिक स्कूल, एनए जूनियर हाईस्कूल, फैजुल इस्लाम जूनियर हाईस्कूल, मूनस्टार एकेडमी, नेशनल डिफेंस जूनियर हाईस्कूल, आदर्श मॉडल स्कूल, चमेली देवी स्कूल, सेंट जीसस एकेडमी, एसएसएम जूनियर हाईस्कूल, ज्ञान सागर जूनियर हाईस्कूल, डीएम जूनियर हाईस्कूल शामिल है।


- वर्जन
स्कूलों को कई बार दस्तावेजों को उपलब्ध कराने के लिए लिखित रूप में भी अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी स्कूल संबंधित दस्तावेजों को उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जा रहा है। साथ ही शासन को मामले से अवगत कराया जा रहा है। - सुमन गौतम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed