फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Scheduled caste people warned about conversion

शब्बीरपुर प्रकरण : अनुसूचित जाति के लोगों ने दी धर्मांतरण की चेतावनी

Thu, 18 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Scheduled caste people warned about conversion
अनुसूचित जाति के लोगों ने दी धर्मांतरण की चेतावनी
विज्ञापन

सहारनपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर शब्बीरपुर गांव में शोभायात्रा निकालने के लिए मार्ग को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहंी ले रही है। प्रशासन का कहना है कि शोभायात्रा निकालने के लिए न्यायालय के आदेश का पालन कराया जाएगा। लेकिन अनुसूचित जाति के लोगों ने चेतावनी दी है कि परंपरागत मार्ग से शोभायात्रा निकालने के लिए प्रशासन ने 21 फरवरी तक अनुमति नहीं दी तो 22 को वह लोग धर्मांतरण करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
बृहस्पतिवार को शब्बीरपुर निवासी मनवीर सिंह, सुदेश कुमार, शिवकुमार, अग्नि भास्कर, श्याम सिंह, दिनेश कुमार, दल सिंह, पलटूराम, शिमला, उर्मिला, बबली, नरेशो, लाल्ली, बिरमला आदि ने कहा कि परंपरागत मार्ग से ही शोभायात्रा निकालने के लिए 13 जनवरी को पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजा गया था। लेकिन अब तक जवाब नहीं मिला है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के दबाव में आकर प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा है। यदि 21 फरवरी तक प्रशासन ने परंपरागत मार्ग से शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी तो समाज के लोग हिंदू धर्म का त्याग करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

- कोर्ट में डाले प्रार्थनापत्र पर जारी हो चुके नोटिस
शब्बीरपुर में शोभायात्रा के मार्ग को लेकर सुदेश कुमार की तरफ से विशेष न्यायाधीश एससी एसटी के न्यायालय में भी प्रार्थनापत्र दिया। उसमें बताया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से परंपरागत मार्ग से शोभायात्रा निकालने के लिए अनुमति मांगी मगर अनुमति नहीं दी और शिकायतपत्रों का निस्तारण नहीं किया गया। सुदेश कुमार का दावा है कि इस पर विशेष न्यायाधीश एससी एसटी कोर्ट वीके लाल ने मामले में प्रमुख सचिव, एसएसपी सहित 14 अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- चार साल पूर्व हुई थी गांव में हिंसा
संत रविदास की जयंती पर शोभायात्रा निकालने को लेकर ही 2017 में शब्बीरपुर गांव में जातीय हिंसा हो गई थी। उसमें कई लोगों की जान तक चली गई थी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस घटना के बाद ही राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed