{"_id":"5e07a00e8ebc3e87f7369532","slug":"sbba-cricket-academy-won-the-match-by-86-runs-saharanpur-news-mrt461008691","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी ने 86 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी ने 86 रन से जीता मैच
विज्ञापन
भूतेश्वर मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूनामेंट में शॉट लगाता खिलाडी।
- फोटो : SAHARANPUR
एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी ने 86 रन से जीता मैच
सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर खेली जा रही अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी और रॉयल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम 86 रन से जीती।
रॉयल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में तीन विकेट गवाकर 251 रन बनाए। इनमें दीपक राणा ने 151 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अंश ने 26 रन का योगदान दिया। रॉयल एकेडमी के लिए देवांश ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 25 ओवर में 166 ही रन बना सकी। इस प्रकार एसबीबीए की टीम ने यह मैच 86 रन से जीता। मैन ऑफ द मैच दीपक राणा को चुना गया। इस मौके पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान, साजिद उमर, राजीव गोयल, नदीम, शिवांश आदि मौजूद रहे।
मंडलीय वालीबॉल टीम गठित
सहारनपुर। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को वालीबॉल का मंडलीय ट्रायल हुआ। तीनों जनपदों के चुनिंदा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए जोर आजमाइश की। कड़ी स्पर्धा के बाद तुषार, प्रशांत, मनु, आर्य, यतिन, विजय, नितिन, राहुल, निर्भय, सिद्घार्थ, आलोक, वरुण, रमन, हिमांशु, तुषार, यश भारद्वाज, अर्जुन, निशांत राणा, कुनाल और अमृत का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी दो जनवरी को बलिया में होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, रविकांत धीमान, सुरेश राणा, अमित चौधरी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, कीरत, नितिन भार्गव आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।