{"_id":"5b689f034f1c1bcb2e8b4d6a","slug":"sawan-ki-fuharon-ke-saath-aage-badh-rahe-kanwadiye","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन की फुहारों के बीच तेजी से आगे बढ़ रहे कांवड़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन की फुहारों के बीच तेजी से आगे बढ़ रहे कांवड़िए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
राधा विहार स्थित औघड़दानी महादेव का 1008 दीपक से श्रृंगार कर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। श्रावण मास में सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। बारिश के बीच शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर तेेजी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। हर तरफ भगवान आशुतोष के जयकारों की गूंज है, जिससे वातावरण शिवमय बना है।
कांवड़ मार्ग की रौनक देखते ही बन रही है। महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग हरिद्वार से गंगाजल और कांवड़ लेकर लौट रहे हैं। शिवभक्त हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे हैं।
भगवान शंकर और भारत माता के जयघोष के साथ शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही, लेकिन बरसात के बावजूद शिवभक्तों के कदम नहीं डगमगाए। किसी पांव में छाले पड़े हैं तो कोई दर्द से कराह रहा है, लेकिन इसके बावजूद कांवड़िए शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ मार्ग पर लगे शिविरों में शिवभक्तों की श्रद्धाभाव से सेवा की जा रही है। उन्हें चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। रात के समय शिविरों में मनमोहक झांकियां प्रस्तुति की जा रही है।
विज्ञापन
डीजे की धुनों पर बज रहे भोलेनाथ के भजनों पर कांवड़िए झूम रहे हैं। डाक कांवड़ लेने जाने का सिलसिला भी तेज हो गया है। मंगलवार से शिवभक्त डांक कांवड़ लेकर लौटना शुरू होंगे।
वहीं, सरसावा में सावन में झूम कर बरस रहे बादलों के बीच शिवभक्त कांवड़ियों के कदम तेजी से गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इंद्रदेव भी भोले के भक्तों पर अपनी कृपा बरसा रहे है।
कई सालों से सावन माह में लगभग सूखा ही चला जाता था, लेकिन इस साल सावन में जमकर बरसात हो रही है। जो शिवभक्तों को गर्मी की तपिश से निजात दिला रही है। रविवार को प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी ने अंबाला रोड स्थित साईं धर्म कांटे पर कांवड़ शिविर का उद्घाटन किया। इससे पूर्व आयुष मंत्री ने पूजा पाठ में भाग लिया तथा हवन में पूर्णाहुति दी। इस मौके पर चरण सिंह सैनी, धर्मेंद्र सैनी आदि ने कावंड़ियों की सेवा भी की तथा अपने हाथों शिवभक्तों की पैरों की मालिश की।
सोमवार को डीसी जैन कालेज के सामने नगर पालिका परिषद ने कांवड़ शिविर लगाया। जिसका उद्घाटन एसडीएम नकुड़ युगराज सिंह तथा पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर ईओ राजीव कुमार, सभासद, अनुज कांबोज, संजय शर्मा, राकेश साहनी आदि के अलावा पालिका के सभी कर्मी शामिल रहे।
पालिका के कांवड़ शिविर में भोले के भक्तो को प्रसाद के रूप में व्यंजन परोसे जा रहे हैं। जिसमें नाश्ते में पकौड़े, हलवा, पोहा, चाय शामिल है, वहीं दोपहर के भोजन में पारंपरिक भोजन के अलावा नान, तंदूरी रोटी, दाल मखनी आदि भी बनाये जा रहे हैं।