फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Save yourself on the streets and save others too

सड़कों पर खुद ही बचे, दूसरे से न करें उम्मीद

Thu, 25 Aug 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Save yourself on the streets and save others too
दिल्ली रोड पर एकटिवा के सामने से होकर जाती छात्रा - फोटो : SAHARANPUR
सड़कों पर खुद बचें और दूसरों को भी बचाएं
विज्ञापन

सहारनपुर। सड़कों पर निकलते समय अपनी सुरक्षा अपने हाथ में हैं। क्योंकि, यातायात नियमों की अनदेखी खूब हो रही है। जागरूकता अभियान चलने के बावजूद लोग नियमों का पालन करने को तैयार नहीं हैं। खुद का वाहन रोकने में तौहीन समझते हैं। चाहते हैं कि सामने वाला ही ब्रेक लगाए। इसी लापरवाही की वजह सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इसीलिए सभी को चाहिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और खुद भी बचें और दूसरों को भी बचाएं।
जनपद में लगातार हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही है, लेकिन इसके बाद भी सड़कों पर लोगों की मनमानी देखने को मिल रही है। कोई बिना हेलमेट के वाहन दौड़ा रहा है तो कई तेजगति से चल रहा है। यहां तक कि कारों में बिना सीट बेल्ट लगाए ही सफर किया जा रहा है। हादसों से सबक लेने को लोग तैयार नहीं हैं। खुद की और दूसरे की जान की परवाह किए बिना ही वाहनों को दौड़ा रहे हैं। अमर उजाला इसी उद्देश्य से अभियान चला रहा है कि लोग नियमों का पालन करें और जिले में लगातार हो रहे हादसों पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन

टेंपो चालक नहीं लगाते ब्रेक
महानगर में देखने को मिलता है कि चालक टेंपो को तेजगति से चलाते हैं और आसपास चल रहे वाहनों की परवाह किए बिना अचानक कट मार देते हैं। ऐसे में कई हादसे हो चुके हैं, जब लोग टेंपो चालक की लापरवाही की वजह से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्राटे से वाहन दौड़ा रहे नाबालिग
जिले में नाबालिग भी खूब वाहन दौड़ा रहे हैं, जो तेजगति से वाहन चलाना अपनी शान समझते हैं। ऐसे में वाहन नियंत्रण से बाहर हो जाता है और हादसे का शिकार होते हैं। इसके बावजूद भी अभिभावक नाबालिगों के हाथों में वाहन देने से नहीं रोकते हैं।
लापरवाही की वजह से हुए प्रमुख हादसे
- ईद के दिन बेहट रोड पर नाबालिग लड़कों द्वारा तेजगति से दौड़ाई जा रही बाइक अज्ञात वाहन से टकराई और चकराता रोड निवासी शोएब की जान चली गई।
- टेंपो ने देहरादून रोड पर खानआलपुरा निवासी अमान खान को टक्कर मार दी। चालक ने अचानक टेंपो मोड़ दिया था। इस हादसे में अमान गंभीर रूप से घायल हो गए।
- देहरादून रोड पर ट्रक की साइड लगने पर किशोर रवि कुमार निवासी मल्हीपुर की मौत हुई। रवि ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
- मानकमऊ में तेजगति की वजह से दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत ओजपुरा निवासी नवीन कुमार की जान गई, जबकि उसका साथी हरप्रीत गंभीर रूप से घायल हुआ था।
-------------
विभाग की ओर से नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। लापरवाही बरतने पर चालान भी किए जाते हैं, लेकिन लोगों को खुद भी सावधानी बरतनी होगी। लोगों को चाहिए कि अपनी जान बचाने को यातायात नियमों का पालन करें और हादसों पर अंकुश लगाने को पुलिस-प्रशासन की मदद करें।

-प्रेमचंद, एसपी ट्रैफिक

दिल्ली रोड पर बूलरो के सामने से होकर जाती बाइक

दिल्ली रोड पर बूलरो के सामने से होकर जाती बाइक- फोटो : SAHARANPUR

हसनपुर रोड पर कार के सामने से होकर जाती बाइक

हसनपुर रोड पर कार के सामने से होकर जाती बाइक- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड हसनपुर चौक पर एक एक बाइक पर चार व तीन सवारी लेकर जाते बाइक सवार

दिल्ली रोड हसनपुर चौक पर एक एक बाइक पर चार व तीन सवारी लेकर जाते बाइक सवार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed