फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Save the nature of river Krishna: Vijay

कृष्णा नदी के स्वरूप को बचाएं: विजय

Sun, 17 Apr 2022 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Save the nature of river Krishna: Vijay
निरीक्षण के दौरान दिशा निर्देश देते मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जल शक्ति एवं कैच द रेन अभियान के तहत जल संरक्षण व जल संचयन तथा नदियों की सफाई को लेकर मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को सीडीओ ने गांव दराली के तालाब और उसके आसपास जल स्त्रोतों से निकलने वाली कृष्णा नदी की साफ-सफाई देखी। निरीक्षण में पाया नगरीय सीमा क्षेत्र के अंतर्गत एक नाले के रूप में शुरू हुई कृष्णी नदी धीरे-धीरे अपनी दूरी तय करते हुए चौड़ी, गहरी एवं जल से युक्त होती जा रही है। रामपुर मनिहारान विकास खंड की सीमा में आने वाली नदी के स्थानों में जलीय पौधों की वजह से नदी के अनुकूल स्थिति बनी है। सीडीओ ने कहा कि जागरूकता से इस नदी को बचाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त सीडीओ ने मानकमऊ, ककराला छिदवना, नन्हेड़ा गुर्जर, रामपुर मनिहारान खाकाहेड़ी, जगरौली, सैहपुर, गुडंब ठसका आदि गांव में भ्रमण किया और कृष्णा नदी को जीर्णोद्धार के लिए सर्वे भी कराया। उन्होंने कहा कि नदी को विकसित करने के लिए प्रवाह तंत्र का खास ध्यान रखा जाए और समय-समय पर सफाई कराकर सिल्ट हटाई जाए। जल के शुद्धिकरण की स्थायी व्यवस्था की जाएग। इसके लिए मनरेगा वित्त आयोग एवं विशेषज्ञों के परामर्श के अनुसार कार्य योजना तैयार कराकर काम कराएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed