{"_id":"5a35858b4f1c1b95188ba351","slug":"saturday-the-coldest-day-till-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार रहा अब तक का सबसे ठंडा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार रहा अब तक का सबसे ठंडा दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी में सड़क से गुजरते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहर का प्रकोप शनिवार को भी जारी रहा। आलम यह रहा कि ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। शनिवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पर चला गया, जिसकी वजह से शनिवार सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। दिन में कुछ घंटों के लिए निकली धूप से लोगों को राहत दी।
पिछले दिनों जनपद में हुई बूंदाबांदी के बाद से जनपद में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। आसमान में कोहरा और बादल छाए रहने की वजह से धूप दोपहर में 12 बजे के बाद चंद घंटों के लिए निकलकर लोगों को थोड़ी राहत पहुंचा रही है, मगर धूप के बीच भी शीतलहर की गति कम नहीं हो रही है।
ऐसे में लोग गर्म कपड़े पहने रखने को मजबूर हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले एक डिग्री की कमी आई, जिसकी वजह से शनिवार का दिन सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
दस बजे से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज
ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के तमाम स्कूल और कॉलेजों को सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक खोलने के निर्देश जारी किए हैं। यानी दस बजे से पहले स्कूल खोलने वालों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
गौरतलब है कि कुछ शिक्षक संगठनों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर स्कूलों के समय में परिवर्तन करने की मांग की थी। डीआईओएस आरके तिवारी ने बताया कि डीएम ने बच्चों के हित में स्कूलों का समय सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक का कर दिया है। सभी बोर्ड के स्कूलों के प्रधानाचार्यों को डीएम के आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है।
रैन बसेरों को लेकर टूटी निगम की नींद
आखिरकार रैन बसेरों को लेकर नगर निगम अधिकारियों की नींद टूट ही गई। जनमंच प्रेक्षागृह की बगल में चलने वाले स्थाई रैन बसेरे के अलावा नगर निगम ने शनिवार को रेलवे स्टेशन और मंडी चिलकाना रोड पर 50-50 बेड के रैन बसेरे चालू किए।