{"_id":"6ae253cb90489448e809ec79","slug":"karwa-chauth-is-today-the-auspicious-time-for-worship-is-from-538-pm-to-656-pm-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-186897-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ आज, शाम 5:38 से 6:56 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ आज, शाम 5:38 से 6:56 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त
Thu, 29 Oct 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ सुहागिनें आज करवा चौथ का व्रत रखेंगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अमित चतुर्वेदी ने बताया कि करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक रहेगा। चंद्रमा के उदय का समय रात 8:17 बजे बताया गया है, जो स्थानुसार अलग-अलग हो सकता है।
श्री बालाजी दिव्य ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य अमित चतुर्वेदी ने बताया कि करवा चौथ के दिन सरगी ग्रहण करने का समय सुबह 4:48 बजे से 5:39 बजे तक रहेगा। व्रत की अवधि सुबह 6:31 बजे से रात 8:17 बजे तक है। चतुर्थी तिथि रात 10:09 बजे तक रहेगी। चंद्रोदय के बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों जल ग्रहण करने के साथ व्रत का पारण करेंगी।
उन्होंने बताया कि मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ पर महिलाएं सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेने का विधान है। निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी। शुभ मुहूर्त में चौथ माता, मां गौरी और भगवान गणेश की पूजा होती है। पूजन में गंगाजल, रोली, अक्षत, फूल, धूप-दीप, नैवेद्य और पंचामृत अर्पित किए जाते हैं। इसके बाद फल और हलवा-पूरी का भोग लगाया जाता है।