फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saryu Ghat will be illuminated with lamps from Saharanpur

Saharanpur News: सहारनपुर के दीयों से जगमगाएगा सरयू घाट

Tue, 14 Oct 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 14 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Saryu Ghat will be illuminated with lamps from Saharanpur
सहारनपुर। दीपावली के पावन पर्व पर अयोध्या का सरयू घाट सहारनपुर नगर निगम की गोशाला में गोबर से तैयार दीयों से जगमगाएगा। इसके लिए नगर निगम ने पांच हजार गोमय दीपक अयोध्या भेजे हैं। महापौर डॉ. अजय कुमार ने सोमवार को अयोध्या भेजने के लिए दीपक निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा को सौंपे। महापौर ने बताया कि अयोध्या में भी इस वर्ष दीपावली पर्व और अधिक उत्साह से मनाया जा रहा है। इस दीपोत्सव में नगर निगम सहारनपुर भी साझेदारी करने के लिए गोबर से निर्मित पांच हजार दीपक अयोध्या भेज रहा है। गोशाला प्रभारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि गोमय दीपों की एक विशेषता यह है कि ये पानी में भी तैरते है और उपयोग के बाद इन्हें खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस दृष्टि से ये दीपक इको फ्रेंडली भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed