{"_id":"6984e11d4d3462295c060897","slug":"saraf-alleges-threat-to-shoot-and-rob-shop-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-168785-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सराफ ने लगाया गोली मारने व दुकान लूटने की धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सराफ ने लगाया गोली मारने व दुकान लूटने की धमकी का आरोप
विज्ञापन
नानौता। नगर में असामाजिक तत्वों द्वारा सराफा कारोबारियों को गोली मारने और दुकान लूटने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नगर के सराफा व्यापारियों ने तहरीर देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रोबिन जैन के नेतृत्व में सराफ एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप जैन, बारू जैन, राकेश जैन, दीपक वर्मा, अक्षत जैन, मुनीर राणा, गौरव वर्मा, कंवर सैन आदि थाने पहुंचे। वहां उन्होंने शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि सोना-चांदी के बढ़ते दामों के चलते कुछ असामाजिक तत्व बाजार में उन्हें परेशान कर रहे हैं। बताया गया कि चार-पांच वर्ष पहले पुराने जेवर बेचने वाले लोग अब वही सामान वापस मांग रहे हैं।
असमर्थता जताने पर आरोपियों द्वारा गोली मारने और दुकान लूटने की धमकी दी जा रही है। शिकायत में यह भी कहा गया कि लगातार मिल रही धमकियों से व्यापारी भयभीत हैं और पलायन को मजबूर हो रहे हैं। व्यापारियों का दावा है कि पूर्व में भी एक सराफा व्यापारी पलायन कर चुका है। इस संबंध में थाना पुलिस ने सराफा व्यापारियों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की जांच कर असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।