{"_id":"6942f99cd04b81f8400d1324","slug":"sapnas-clothes-and-jewelery-found-in-a-pit-in-the-forest-mystery-of-death-complicated-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-165238-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जंगल में गड्ढे से मिले सपना के कपड़े और जेवर, मौत की गुत्थी उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जंगल में गड्ढे से मिले सपना के कपड़े और जेवर, मौत की गुत्थी उलझी
Thu, 18 Dec 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
बेहट में जंगल में गढ्ढे में पड़े सपना के कपड़े। संवाद
बेहट। मोहल्ला महाजनान निवासी सपना के कपड़े बुधवार सुबह उप मंडी स्थल से थोड़ा आगे जंगल में एक गड्ढे में पड़े मिले। कपड़ों के पास ही जेवर और कंगन भी मिले। मंडी से आगे गैस एजेंसी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में सपना के दिखाई नहीं दे रही है। इससे यही बात सामने आई थी कि सपना मंडी और गैस एजेंसी के बीच ही गायब हुई थी।
बता दें, कि सपना सोमवार को आधी रात के बाद घर से अकेली निकल कर जाती दिखाई दी थी। उसके बाद उसका शव निर्वस्त्र हालत में पूर्वी यमुना नहर में पड़ा मिला था। बुधवार सुबह पति प्रदीप मोहल्ले के ही कुछ लोगों के साथ जंगल में गया, तो सड़क से थोड़ी दूर जंगल में पहले से खोदे गए एक गड्ढे में सपना के कपड़े पड़े दिखाई दिए। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस कपड़ों को कब्जे में लेकर मिट्टी को झरने से साफ कराया। मिट्टी से दो कंगन, पैरों में पहनी जाने वाली चुटकी, कान की एक बाली आदि जेवर मिले। पुलिस ने सभी सामान कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। कपड़े और जेवर मिलने के बाद सपना की मौत गुत्थी और उलझ गई। हालांकि पुलिस अभी किसी भी जांच पर नहीं पहुंच सकी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
आखिर चार किमी निर्वस्त्र कैसे पहुंची सपना
बेहट। सपना की मौत की गुत्थी उलझती ही जा रही है, जिस पर कपड़े और जेवर मिले हैं वहां से करीब चार किमी दूर कलसिया के पास पूर्वी यमुना नहर में सपना का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सपना की मौत डूबने से होनी आई है। ऐसे में कई सवाल है, जो पुलिस को परेशान कर रहे हैं। चार किमी सपना निर्वस्त्र होकर पूर्वी यमुना नहर तक क्यों जाएगी। यदि उसे नहर में छलांग लगानी होती तो जिस स्थान पर उसके कपड़े मिले वहां से पूर्वी यमुना नहर मुश्किल से 200-250 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
दूसरे उसके जेवर भी कपड़ों के पास ही मिले। मंडी के सामने लगे कैमरों में सपना कपड़ों में जाती दिखाई दे रही है। जैसे ही कैमरों की रेंज खत्म होती है, ठीक वहीं पर सड़क किनारे जंगल में सपना के कपड़े और जेवर मिले। यह बात मंगलवार को ही स्पष्ट हो गई थी, कि सपना पूर्वी यमुना नहर के पुल तक नहीं पहुंची। पुल से पहले गैस एजेंसी के कैमरों की फुटेज में वह दिखाई नहीं दी थी। यानि मंडी और गैस एजेंसी के बीच ही सपना के साथ कुछ घटित हुआ है।