फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sant Ravidas procession taken out with gaiety

गाजे बाजे के साथ निकाली संत रविदास शोभायात्रा

Wed, 16 Feb 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sant Ravidas procession taken out with gaiety
नौगांवा में संत रविदास शोभायात्रा में शामिल झांकी - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा/शाकंभरी (सहारनपुर)। रविदास जयंती के अवसर पर ग्राम कुतुबपुर और रजापुर नौगांवा में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर में हर्ष के साथ रविदास जयंती मनाई गई तथा रविदास मंदिर में भजन-कीर्तन किया गया। पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार ने समाज के लोगों से अपील की कि संत रविदास के दिखाए मार्ग पर चलें और अंधविश्वास कुरीतियों तथा सामाजिक बुराइयों से दूर रहे। संत रविदास, डॉ. भीमराव आंबेडकर की झांकियों तथा बैंड बाजे से सुसज्जित शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई रविदास मंदिर पहुंची। नरेंद्र प्रधान, प्रदीप कुमार, शिव कुमार, सुरेंद्र, जसवीर, कुशल पाल, तेजपाल, पहल सिंह, रजनीश, विकास, सतपाल, कमल राणा, अनुज बंसल, राजन शर्मा रहे।
विज्ञापन

शाकंभरी के गांव रजापुर नौगांवा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि नवनीत कुमार ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां लोगों का आकर्षण का केंद्र बनी रही। संत रविदास मंदिर में यज्ञ एवं पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा गांव के गली मोहल्लों से होकर गुजरी। अमरीश पेगवाल, सतीश, बिरमपाल, गिरधर, संदीप एडवोकेट, गदरसेन, सोनू, विकास, अनुज, अशोक, मामचंद, बुद्धपाल, स्वराज, ऋषिपाल, विपिन, सो सिंह, मिलन, सतबीर, नगीना भगत, विक्रम आदि रहे।

नौगांवा में संत रविदास  शोभायात्रा में शामिल झांकी

नौगांवा में संत रविदास शोभायात्रा में शामिल झांकी- फोटो : SAHARANPUR

नौगांवा में संत रविदास  शोभायात्रा में शामिल झांकी

नौगांवा में संत रविदास शोभायात्रा में शामिल झांकी- फोटो : SAHARANPUR

कुतुबपुर में संत रविदास  शोभायात्रा में शामिल झांकी

कुतुबपुर में संत रविदास शोभायात्रा में शामिल झांकी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed