फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sant Ravidas Jayanti Festival celebrated with great pomp

संत रविदास जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया

Sat, 27 Feb 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sant Ravidas Jayanti Festival celebrated with great pomp
शोभायात्रा में शामिल भव्य झांकी - फोटो : DEVBAND
अंबेहटा/ नानौता/ गंगोह/ छुटमलपुर/ बेहट। कस्बा अंबेहटा में मोहल्ला गुहा में स्थित रविदास मंदिर पर पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली। इसमें युवकों ने पट्टे का प्रदर्शन किया। प्रमोद मेनवाल, हरीश कर्णवाल, अंकुर छिद्रे, अर्जुन सिंह, कल्याण मौजूद रहे। नोएडा गांव में रविदास जयंती महोत्सव मना। इसमें शीशपाल, नाथीराम, महावीर सिंह, शेर सिंह, देवी सिंह मौजूद रहे। नानौता के मोहल्ला सरावज्ञान स्थित श्री रविदास मंदिर जी से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शोभायात्रा का शुभारंभ इस्लामियां इंटर कॉलेज के प्रबंधक नवेद अख्तर बबली, ईओ बृजेंद्र चौधरी, बसपा नेता जगपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसमें प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, पूर्व सभासद रामपाल सिंह, शाह अब्बास जैदी, डॉ रियाज खान, प्रिंस जैदी मौजूद रहे। नानौता देहात के गांव शेखुपुरा, मित्तरगढ़, हिमामपुर, बुंदूगढ़ स्थित संत रविदास मंदिर से निकली शोभायात्रा का समाजसेवी अनुराग राणा ने शुभारंभ किया। ग्राम दादनपुर में संत रविदास जयंती का शुभारंभ प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रामपाल सिंह ने किया। ग्राम फतेहपुर में रविदास जयंती पर भूमि विकास बैंक चेयरमैन अजीत सिंह राणा ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के गांव मियानगी व शेरपुर में भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने शोभा यात्रा का उद्घाटन किया। विनोद पंवार, किशोर चौधरी, संजय चेयरमैन, ब्रह्म सिंह, मनीष मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंगोह में संत रविदास जयंती पर दो दिनी कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रभात फेरी से किया। इसमें सुरेंद्र कटारिया, विकास सभासद, चंद्र मोहन, अध्यक्ष पवन डाबरे, लेखराज, अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुटमलपुर के फरीदपुर उर्फ मांडुवाला में संत रविदास जयंती पर मा तेलूराम, इसम सिंह, फूल सिंह, सुखपाल, सोमपाल, सुरेश आदि रहे। प्राथमिक स्कूल छुटमलपुर में प्रधानाध्यापक कर्ण सिंह, अंजलि आर्य, प्राथमिक स्कूल हुसैनपुर निवादा में प्रधानाध्यापक बिजेंद्र शर्मा ने संत रविदास जयंती मनाई।

बेहट के मुसैल गांव में शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम निवर्तमान प्रधान राजीव राणा ने संत रविदास के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। इसमें शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। डॉ. अनिल कुमार, मंदिर समिति के अध्यक्ष बालेश कुमार, राज कुमार, ऋषिपाल, रईस मलिक, लोकेश राणा, गुलशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed