{"_id":"658c73104de87395880b4084","slug":"sankirtan-will-be-held-in-the-temples-of-the-city-till-ramlala-is-seated-in-ayodhya-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-3124-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अयोध्या में रामलला विराजमान होने तक नगर के मंदिरों में होगा संकीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अयोध्या में रामलला विराजमान होने तक नगर के मंदिरों में होगा संकीर्तन
Thu, 28 Dec 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में रामलला विराजमान होने के उपलक्ष्य में लोगों ने प्रत्येक सप्ताह नगर के मंदिरों में श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने का निर्णय लिया है। जिसे प्रभु श्रीराम को समर्पित करते हुए हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा।
भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी ने कहा कि प्रथम पाठ स्टेट हाईवे स्थित भूमिया खेड़ा मंदिर में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को भारत के सनातनियों की बड़ी जीत का उत्सव है, जिसे महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। संयोजक रणजीत वाल्मीकि और मनीष त्यागी ने कहा कि कलयुग में न कर्म है, न ही भक्ति और न ही ज्ञान है। बस राम नाम ही एक आधार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह प्रभु श्रीराम का संकीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। बैठक में अजय प्रजापति, दीपक चौधरी, ईशु त्यागी, अजय जाटव, राजन लहरी, गौरव, रिंकू, विजेंद्र जौहरी, वरदान और सागर अग्रवाल आदि रहे।