फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sanjeev Jeeva had kidnapped doctor of Muzaffarnagar and businessman of Kolkata, demanded ransom

UP: संजीव जीवा के काले कारनामे, सुर्खियां बनीं थीं अपहरण की ये वारदातें, मुठभेड़ में ढेर हुए थे उसके दो साथी

Wed, 07 Jun 2023 10:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Jun 2023 10:02 PM IST
सार

Saharanpur News : कुख्यात संजीव जीवा ने एक डॉक्टर का अपहरण कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। इसके अलावा एक बार कोलकाता के व्यापारी का कार समेत अपहरण किया था। उनके परिजनों से तीन करोड़ की फिरौती मांगी थी।

विज्ञापन
Sanjeev Jeeva had kidnapped doctor of Muzaffarnagar and businessman of Kolkata, demanded ransom
संजीवा माहेश्वरी जीवा और ब्रह्मदत्त द्विवेदी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखनऊ कोर्ट में कुख्यात संजीव जीवा की हत्या कर दी गई। संजीव जीवा का कनेक्शन सहारनपुर से भी रहा है। उसने मुजफ्फरनगर के डॉक्टर का अपहरण कर उसे देवबंद में रखा था। तब, पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश भी मारे गए थे।

विज्ञापन


बात वर्ष 1995 की है। कुख्यात संजीव जीवा तब सत्येंद्र बरवाला गैंग का सदस्य था। उसने मुजफ्फरनगर के एक प्रसिद्ध चिकित्सक का अपहरण किया था। इसके बाद संजीव जीवा चिकित्सक को सहारनपुर के देवबंद में ले आया था। यहां पर संजीव जीवा ने इस्लाम के दो मंजिला मकान में डॉक्टर को रखा था। उसने डॉक्टर के परिजनों से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर पुलिस को जब इनपुट मिला कि संजीव जीवा ने डॉक्टर को देवबंद रखा है तो पुलिस की स्पेशल टीम यहां पहुंची और इस्लाम के घर को घेर लिया था। संजीव जीवा के साथी डॉक्टर की निगरानी कर रहे थे। इनकी पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई और दोनों बदमाश मारे गए थे। इसके बाद पुलिस ने डॉक्टर सकुशल बरामद कर लिया था, जबकि संजीव जीवा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder in Meerut: सिर में गोली लगते ही जमीन पर गिरी महिला अधिवक्ता, हत्या से दहला इलाका, सामने आई ये वजह

कोलकाता के व्यापारी का भी किया था अपहरण
बताया जाता है कि संजीव जीवा ने अपने गिरोह के साथ सहारनपुर से कोलकाता के एक बड़े व्यापारी का कार सहित अपहरण कर लिया था। जीवा ने व्यापारी के कार चालक की हत्या कर शव को खतौली स्थित नहर में फेंक दिया था। इसके बाद व्यापारी के परिजनों से तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। बताते हैं कि तब एसएसपी ने पुलिस की करीब 15 टीमों को व्यापारी की सकुशल बरामदगी के लिए लगाया था। इसके बाद व्यापारी को जनपद शामली के कस्बा कैराना से बरामद किया गया था। हालांकि, जनपद में संजीव जीवा के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।

यह भी पढ़ें: जीवा की क्राइम कुंडली: 1997 में मंत्री ब्रह्मदत्त का मर्डर, फिर अंसारी का बना राइट हैंड, बनना चाहता था डॉन

दिखवाया गया रिकॉर्ड
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि रिकॉर्ड दिखवाया गया है। जिले में संजीव जीवा के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed