फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sanjeet was murdered for obstructing love affair

प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर की गई थी संजीत की हत्या

Sun, 02 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sanjeet was murdered for obstructing love affair
बेहट (सहारनपुर)। रंड़ौल के संजीत की हत्या अनैतिक संबंधों के चलते नहीं बल्कि प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर उसके गांव के ही युवक ने की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, ईंट, खून से सने कपड़े व शराब के खाली पव्वे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 26 अप्रैल को गांव रंड़ौल निवासी संजीत (32) की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव 27 अप्रैल को गांव के जंगल में एक खेत में पड़ा मिला था। उसकी मां राजकली उर्फ निन्नी ने गांव के ही मोहर सिंह, उसकी पत्नी निगम और उसके साले आशीष व आशू निवासी गांव मल्हीपुर थाना देहात कोतवाली के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान हत्याकांड में नामजद कराए गए आरोपियों के शामिल होने के पुख्ता साक्ष्य नहीं मिल पा रहे थे। गहनता से जांच की गई तो रंड़ौल के ही विजय पुत्र पाल्लाराम का नाम सामने आया। एक मई की दोपहर करीब सवा 12 बजे विजय को गंदेवड़ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में विजय ने संजीत की हत्या करना स्वीकार कर लिया। बताया कि उसकागांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसमें संजीत बाधा बन रहा था। 26 अप्रैल की रात आठ बजे वह संजीत को घर से शराब पिलाने के बहाने जंगल में ले गया। उसने उसे शराब पिलाई और नशे की हालत में उसके सिर पर ईंटों से वार कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद चाकू से गला काट दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि विजय की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, ईंट, उसके खून से सने कपड़े और खाली पव्वे बरामद कर लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed