फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sanitized 78 Containment Zones including Manav Mandir

मानव मंदिर सहित 78 कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज किया

Sat, 29 May 2021 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sanitized 78 Containment Zones including Manav Mandir
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा शुक्रवार को मानव मंदिर सहित सभी 78 कंटेनमेंट जोन और आंशिक कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज किया गया। इनके अलावा रोस्टर के अनुसार सात वार्डों को सैनिटाइज तथा दस वार्डों में फॉगिंग कराई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के चारों प्रमुख श्मशान के अलावा प्रमुख बाजार और मंडी समिति तथा प्रमुख इमारतें व सरकारी कार्यालय सैनिटाइज किए गए। रोस्टर के अनुसार जिन सात वार्डों में सैनिटाइजेशन किया गया। उनमें वार्ड 46 मोहित नगर, वार्ड 13 चकहरेटी, वार्ड 70 काजी लक्खीगेट, वार्ड 24 गोविंद नगर, वार्ड 38 न्यू माधवनगर, वार्ड 20 जनकपुरी तथा वार्ड 56 खत्ताखेड़ी हयात कॉलोनी शामिल हैं। रोस्टर के अनुसार दस वार्डों में फॉगिंग कराई गई। उधर, आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं फोर्स द्वारा गठित देहात मोहल्ला समितियों द्वारा नगर निगम के सहयोग से मीनार मस्जिद व डिफेंस कॉलोनी को सैनिटाइज किया गया। फोर्स द्वारा कैलाश विहार में सभी सफाई कर्मियों को मास्क वितरित किए गए। वार्ड 61 में भी कूड़ा प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों को एमआरएफ सेंटर पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल व फोर्स द्वारा मास्क वितरित किये गए।
विज्ञापन

आईटीसी ने सौंपे एक हजार मास्क और साबुन
सहारनपुर। कोरोना से निपटने के लिए निगम द्वारा उठाए जा रहे कदम को देखते हुए आईटीसी के ब्रांच मैनेजर मनोज शुक्ला ने शुक्रवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को एक हजार एन-95 मास्क और चार हजार साबुन भेंट किए। मनोज शुक्ला ने कहा कि कोरोना से जंग में आईटीसी पूरी तरह नगर निगम के साथ है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने आईटीसी का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग की सराहना की। इस मौके पर आईटीसी के कैप्टन रॉनी, कार्यक्रम अधिकारी लिपिका सत्पथी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed