{"_id":"69f8f4ef2aa22e8d34033ece","slug":"sanitation-worker-climbs-water-tank-after-losing-job-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-174729-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नौकरी गई तो पानी की टंकी पर बैठा सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नौकरी गई तो पानी की टंकी पर बैठा सफाईकर्मी
Tue, 05 May 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 05 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में लगभग 11 वर्षों से आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाईकर्मी रजनीश कंपनी द्वारा हटाने से क्षुब्ध होकर वह पानी की टंकी पर जा चढ़ा। मांग थी कि कॉलेज प्रशासन दोबारा काम पर रखे। ऐसा न होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी। बमुश्किल समझाने बुझाने पर करीब दो घंटे बाद नीचे उतारा गया।
मामला सोमवार सुबह करीब 10 बजे का है। सफाईकर्मी रजनीश नौकरी से हटाए जाने से नाराज होकर पानी की टंकी पर जाकर बैठ गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना तुरंत कॉलेज प्रशासन व पुलिस को दी गई। एसडीएम नकुड़ सुरेंद्र कुमार तथा सीओ रुचि गुप्ता ने लाउडस्पीकर तथा मोबाइल के माध्यम से कर्मचारी से बातचीत करने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत में कर्मचारी अपनी मांग पर अड़ा रहा। वह बार-बार नौकरी बहाली तथा उसकी होल्ड की गई एक महीने की सैलरी देने की मांग दोहराता रहा। काफी समझाने-बुझाने तथा अधिकारियों के आश्वासन के बाद दोपहर करीब बारह बजे वह नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। सफाईकर्मी रजनीश ने कॉलेज प्रशासन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
वहीं, प्राचार्य सुधीर राठी ने बताया कि कंपनी ने केवल सफाईकर्मी रजनीश को ही नहीं हटाया है बल्कि चार से पांच लोगों को हटाया है। रजनीश का कार्य लंबे समय से संतोषजनक नहीं था। काफी समझाने के बाद भी उसने अपनी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं किया, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। रजनीश के खिलाफ यह भी शिकायत मिली थी कि कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों से पैसे ले रखे हैं। इससे संस्थान की छवि धूमिल हो रही थी। उधर, पुलिस ने बताया कि रजनीश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।