{"_id":"666a10ae3ca01b1a0a045a86","slug":"sanitation-system-in-chandena-koli-collapsed-after-a-sanitation-worker-fell-ill-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-105810-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चंदेना कोली में सफाईकर्मी के बीमार पड़ने से सफाई व्यवस्था धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चंदेना कोली में सफाईकर्मी के बीमार पड़ने से सफाई व्यवस्था धड़ाम
Thu, 13 Jun 2024 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
चंदेना कोली गांव में सफाई नहीं होने से नाली में भरी गंदगी। स्रोत-ग्रामीण
सहारनपुर, देवबंद /तलहेड़ी बुजुर्ग। चंदेना कोली में सफाई कर्मचारी के बीमार होने के चलते सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। आलम यह है कि गांव की सड़कों और गलियों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग जाने से संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
चंदेना कोली गांव में तीन सफाई कर्मी नियुक्त हैं। इनमें से एक सफाई कर्मी की तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब है, जिसके कारण वह छुट्टी पर है। शेष दो सफाई कर्मी पूरे गांव की सफाई करने में पर्याप्त नहीं है। इसके कारण गांव में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नालियां सिल्ट से भरी हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। जिन्हें कुत्ते व आवारा पशु मुंह मारते हैं, जिससे दुर्गंध फैलने लगी है। ग्रामीण राकेश शर्मा, पंकज, अमित, अशोक व श्रीनिवास शर्मा आदि का कहना है कि यदि सफाई व्यवस्था जल्द पटरी पर नहीं आई तो लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने लगेंगे। उन्होंने ग्राम प्रधान और प्रशासन से अन्य सफाईकर्मियों को लगाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग की है।
वहीं, ग्राम प्रधान राजकरण ने बताया कि एक सफाई कर्मचारी पिछले काफी दिनों से बीमार है। इसकी वजह से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी।