{"_id":"605a336a8ebc3edbf03224cd","slug":"sampling-of-people-coming-from-outside-should-be-done-dm-saharanpur-news-mrt5313228199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आने वाले लोगों की सेंपलिंग कराई जाए: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आने वाले लोगों की सेंपलिंग कराई जाए: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण वाले स्थानों से जनपद में आने वाले व्यक्तियों की शत प्रतिशत सेंपलिंग कराई जाए। संक्रमित मिलने वाले स्थान पर कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों की भी जांच करायी जाए। मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण का लक्ष्य भी शत प्रतिशत सुनिश्चित कराया जाए।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 वैक्सीनेशन एवं बढ़ रहे संक्रमण की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम स्तरीय निगरानी समिति को क्रियाशील करने के निर्देश दिए। इससे बाहर से आने वालों की सूची प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि तिपहिया वाहनों में नियमों के विरूद्ध सवारी न बिठाई जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले टैम्पों और ई-रिक्शा चालकों के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाए। कोविड-19 टीकाकरण का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा किया जाए। गांव में आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं कोटेदार आदि के सहयोग से अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को टीका लगवाया जाए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को कोटेदारों के माध्यम से भी पात्रों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर बीएस सोढ़ी, जिला पंचायती राज अधिकारी उपेंद्र राज सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी आरपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।