फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Samples taken for 216 people in the district on the first day

पहले दिन जनपद में 216 लोगों के लिए गए सैंपल

Fri, 04 Jun 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Samples taken for 216 people in the district on the first day
सहारनपुर। सीरो टेस्ट अभियान जनपद में शुक्रवार से शुरू हो गया, जो सात जून तक चलेगा। पहले दिन अलग-अगल गांवों और कॉलोनियों में शिविर लगाकर 216 लोगों के सैंपल लिए गए, जो जांच के लिए एलएलआर मेडिकल कॉलेज मेरठ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

अभियान के तहत रक्त के सैंपल लेकर सीरम तैयार कर कोविड-19 रोग की एलाइजा परीक्षण द्वारा एंटबॉडी जांच की जानी है। यह रेंडम जांच की जा रही है, जिसे चार भागों में बांटा गया है। प्रत्येक भाग से छह सैंपल लिए जा रहे हैं। इनमें दो वयस्क, दो वयस्क महिलाओं तथा पांच से 18 वर्ष की आयु वाले दो बच्चों के सैंपल लिए जा रहे हैं। रक्त संग्रह कर इस रक्त से सीरम तैयार कर कोविड-19 रोग की एलाइजा परीक्षण द्वारा एंटीबॉडी जांच कराना है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के जन-मानस में इस रोग से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से संक्रमित होने की स्थिति का आकलन करना है। पहले दिन सिकंदरपुर, ढोल्लामाजरा, मुगल माजरा, पठानपुरा देवबंद, जनकपुरी, बड़ौली, ढिगौली, उमरी खुर्द आदि नौ जगहों पर शिविर लगाकर 24-24 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ भेजे गए हैं। अगले तीन दिन भी अभियान जारी रहेगा, जिसमें जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में शिविर लगाकर सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed