{"_id":"5ecfd5868ebc3e902828adcb","slug":"sample-saharanpur-news-mrt4837565171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूर का सैंपल लिया, विसरा भी सुरक्षित रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूर का सैंपल लिया, विसरा भी सुरक्षित रखा
विज्ञापन
सहारनपुर। जम्मू कश्मीर से लौटते समय ट्रक में सवार प्रवासी मजदूर की मौत के बाद उसका सैंपल लेने के साथ ही पंचनामा भरकर विसरा भी सुरक्षित रखा गया है। इस ट्रक में इस प्रवासी मजदूर के साथ ही करीब 25 मजदूर सवार थे। इनमें से कुछ भाग निकले जबकि बाकी को क्वारंटीन कराया गया है। ट्रक में मजदूर की मौत के बाद से मजदूर, ट्रक मालिक के निवास क्षेत्र से लेकर लक्कड़ मंडी एरिया में कामकाज करने वाले लोगों में बेचैनी रही। यह ट्रक जम्मू के पुलवामा से लौटा था।
थाना कुतुबशेर प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार रात जम्मू से सहारनपुर पहुंचे एक ट्रक में मजदूर की मौत की सूचना मिली थी। मरने वाला मजदूर आनंद नगर के पास सराय शामुद्दीन क्षेत्र का रहने वाला था। ट्रक का मालिक शहर की ही एकता विहार कालोनी का रहने वाला है। थाना प्रभारी के मुताबिक छानबीन करने पर पता चला कि यह ट्रक चूना लेकर जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गया था। वहां से लौटते समय ही ट्रक में जम्मू में ही कई जगहों पर काम करने वाले मजदूरों को बैठा लिया गया था। सहारनपुर की ओर आते समय रास्ते में ही इनमें से इस मजदूर रेहान की तबियत बिगड़ गई थी। बाद में उसकी मौत हो गई।
थाना पुलिस के मुताबिक इस मजदूर का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। पंचनामा भरने के बाद विसरा भी सुरक्षित रखा गया है। पूरी एहतियात बरतते हुए मजदूर के शव को दफना दिया गया है। जो मजदूर मिले हैं, उन्हें क्वारंटीन कराया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
इससे पहले नगर निगम के पार्षद मंसूर बदर सहित अन्य लोगों ने भी मजदूर के सैंपल की जांच कराने और बाकी को क्वारंटीन करवाने की मांग की थी। वहीं, एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि मजदूर के मामले में कुछ लोगों को क्वारंटीन कराने के साथ ही मृतक का विसरा तक सुरक्षित रखा गया है। जांच अभी जारी है।
ट्रेन में सफर के दौरान भी चुकी है मौत
इस घटना से पहले पंजाब के लुधियाना से अमेठी की ओर जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार प्रवासी मजदूर दयाबख्श की भी मौत हो गई थी। यह प्रवासी मजदूर अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र का रहने वाला था। उसके साथ ही उसका बेटा रामनाथ सफर कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराई गए पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना आया था। वहीं, उसका भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
सैंपल पॉजीटिव आया तो बढ़ेगी चुनौती
प्रवासी मजदूरों की मौत के बाद यदि इनके सैंपल पॉजीटिव आते हैं तो स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन की टीमों की चुनौती बढ़ जाएगी क्योंकि इन टीमों को इन प्रवासी मजदूरों से जुड़े सभी क्लॉज कांटेक्ट्स तलाशने होंगे।
कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मजदूर रेहान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट से मौत होना पाया गया है। हालांकि आगे की केमिकल इनवेस्टिगेशन के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। संबंधित ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।