{"_id":"6333478111d38f1c955d54d8","slug":"samman-nidhi-coming-in-the-account-of-14-thousand-dead-and-landless-farmers-saharanpur-news-mrt607052120","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 हजार मृतक एवं भूमिहीन किसानों के खाते में आ रही सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 हजार मृतक एवं भूमिहीन किसानों के खाते में आ रही सम्मान निधि
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के 14833 अपात्रों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि आ रही है। इनमें 10464 मृतक और 4369 भूमिहीन शामिल हैं। यह खुलासा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के सत्यापन में हुआ है। जनपद में अब तक 74.64 प्रतिशत लाभार्थियों का ही सत्यापन हुआ है।
किसानों की आर्थिक मदद के लिए फरवरी 2019 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह हजार रुपये प्रतिवर्ष उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं। सम्मान निधि की यह धनराशि किसानों को दो-दो हजार रुपये की तीन किश्तों में दी जाती है। इसमें शिकायत रही कि कुछ अपात्र भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसके चलते प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है। जनपद में 308311 किसान इस योजना के लिए पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 74.64 प्रतिशत किसानों का ही सत्यापन हुआ है। सत्यापन में पता चला कि सम्मान निधि की धनराशि 10464 मृतकों और 4369 भूमिहीनों के खाते में आ रही है। विभाग द्वारा अपात्रों के खाते में आ रही सम्मान निधि को बंद कराया जा रहा है।
अपात्रों से होगी वसूली
अपात्रों के खाते में आने वाले सम्मान निधि की वसूली की जाएगी। जनपद में 14833 मृतकों और भूमिहीनों के खाते में सम्मान निधि की राशि आ रही है। इसका खुलासा सत्यापन में हुआ है। अभी सत्यापन कार्य चल रहा है। मृतकों के वारिस मृत्यु प्रमाण पत्र जमा कराकर अपना पंजीकरण करा लें। - डॉ. राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
सत्यापन में चिह्नित हुए अपात्र लाभार्थी
तहसील मृतक भूमिहीन
बेहट 786 402
देवबंद 2579 1692
नकुड 2605 523
रामपुर मनिहारान 1168 345
सदर 3326 1407
नोट: कृषि विभाग के 26 सितंबर के आंकड़ों के अनुसार।