फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sambhar died after hitting a bike, youth injured

Saharanpur News: बाइक से टकराकर सांभर की मौत, युवक घायल

Wed, 08 Feb 2023 09:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 08 Feb 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
Sambhar died after hitting a bike, youth injured
बेहट। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बादशाहीबाग के पास बाइक से टकरा कर सांभर की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि सांभर के शव को वन विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार की देर रात हुआ। सहारनपुर के रमजानपूरा निवासी इसरार (50) अपनी बाइक से विकासनगर गया था। देर रात वापस लौटते समय बादशाहीबाग में शिवालिक ढाबे के पास उसकी बाइक के सामने अचानक से हिरण प्रजाति का सांभर आ गया। इससे उसकी बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार इसरार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सांभर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी बेहट में भर्ती कराया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि सांभर के शव को वन विभाग को सौंप दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी बादशाहीबाग आर पी ध्यानी ने बताया कि सांभर के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे जमीन में दबवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed