{"_id":"6866c5746fc7f3c6af0c40a7","slug":"samadhan-diwas-will-be-held-on-the-first-and-third-saturday-of-the-month-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-153200-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: माह के पहले और तीसरे शनिवार को होगा समाधान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: माह के पहले और तीसरे शनिवार को होगा समाधान दिवस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। माह के पहले और तीसरे शनिवार को तहसील मुख्यालयों में सुबह दस से दोपहर दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस होगा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी समेत जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे।
संपूर्ण समाधान दिवस के लिए निर्धारित दिन पर अवकाश होने के कारण अगले दिन दिवस आयोजित किया जाएगा। पांच जुलाई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नकुड़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस होगा। इसी प्रकार 19 जुलाई को देवबंद में, दो अगस्त को बेहट में, 16 अगस्त को रामपुर मनिहारान में, छह सितंबर को सहारनपुर में, 20 सितंबर को नकुड़ में, चार अक्टूबर को देवबंद में, 18 अक्टूबर को बेहट में, एक नवंबर को रामपुर मनिहारान में, 15 नवम्बर को सहारनपुर में, छह दिसम्बर को नकुड़ में तथा 20 दिसंबर को देवबंद में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।