फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sama tied with cultural programs in the annual festival

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा

Mon, 17 Oct 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sama tied with cultural programs in the annual festival
गंगोह के जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रस्तुति देती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिक उत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आरंभ सांसद प्रदीप चौधरी और विधायक किरत सिंह ने दीप जला कर किया। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन व शिक्षा के स्तर की प्रशंसा करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। छात्रा सलोनी, काकुल, अंशिका व वाणी ने मां सरस्वती व भगवान गणेश जी की वंदना की। नीति बजाज, दीक्षा, अनुष्का, क्रिश, अतुल, सागर, आर्यन, कपिल आदि ने विभिन्न नाटकों का शानदार मंचन किया। दिव्या, काकुल, अंशिका और चारू द्वारा मां नाटक की प्रस्तुति पर दर्शक भाव विभोर हो गए।
सुहानी, सारिका, आरती, श्वेता, आशुतोष, सलोनी ने कव्वाली और अंशिका, अक्षी, रितिका ने हरियाणवी लोकगीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। आर्यन, हिमांशु, कार्तिक इलेश आदि ने योग की प्रस्तुति दी। वेदांशी, रौनक, प्राची आदि ने मेरी छोटी सी है नाव द्वारा केवट राम संवाद प्रस्तुत किया। दीक्षा सैनी, अदिति, काव्या, पल्लवी, विवेक, हर्ष, कार्तिक, अंजली, कनिका, शिखा, आयुष गुप्ता ने भी नेत्रदान, सैनिक, भारतीय एकता, बाल विवाह आदि विषय पर नाटक प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

गौरी, दिव्या आदि ने राधा कृष्ण लीला, अंशिका, खुशी आदि ने मणिकर्णिका, रिया, सादिया आदि ने तेरी मिट्टी में मिल जावां एवं तेजस्वी, सनाया, शिवानी, वंशिका आदि ने मस्ती की पाठशाला में सबको हंसाकर लोटपोट कर दिया। संचालन नंदकिशोर शर्मा, अर्चना शर्मा, संदीप सैनी, अजय शर्मा, नवीन सैनी एवं छात्राओं अफजा शरीन, सलोनी, श्वेता और अनुष्का ने संयुक्त रूप से किया। प्रबंधक नीरज अग्रवाल ने आख्या प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य शुभम गुप्ता, प्रबंध समिति अध्यक्ष उमेश गोयल ने शुभकामनाएं दीं। नगर निगम सहारनपुर के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक गुप्ता, शाकंभरी विश्वविद्यालय के सदस्य रंजन गुप्ता, योगेश गर्ग, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल मित्तल, यशपाल सैनी, मेजर अशोक मित्तल आदि ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया।

गंगोह के जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रस्तुति देती छात्राएं

गंगोह के जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रस्तुति देती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed