फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Salute to dedicated human service in Corona's war

कोरोना की जंग में समर्पित मानव सेवा को सलाम

Sun, 12 Apr 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Salute to dedicated human service in Corona's war
सहारनपुर के सरसावा ब्लॉक में राधा स्वामी सत्संग व्यास के मेजर सेंटर में थर्मल स्क्रीनिंग कराते ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के मामले में संवेदनशील होते जा रहे जिले में सरसावा ब्लॉक के दुमझेड़ा सहित अन्य क्षेत्र हॉट स्पॉट घोषित किए जा चुके हैं। इसी ब्लॉक में सहारनपुर अंबाला हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग व्यास के मेजर सेंटर को शेल्टर होम क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। लॉकडाउन के बाद हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों से आकर जिले में फंसे प्रवासी मजदूरों को यहां सेवाएं दी जा रही हैं। सेंटर पर 60 से अधिक सेवादार कर्मयोद्धा के रूप में दिन रात सेवा में जुटे हैं। पीएसी के जवान सुरक्षा में तैनात हैं। अमर उजाला की टीम ने यहां के हालात जानने की कोशिश की तो मजदूरों के लिए पूरी तरह समर्पित सेवा देखने को मिली। पेश हैं यहां के हालात की रिपोर्ट...।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रोजाना थर्मल स्क्रीनिंग
जिला प्रशासन के निर्देश पर 1500 बीघे से अधिक क्षेत्र में बने सेंटर में कई राज्यों से यहां आकर फंसे 900 से अधिक मजदूरों को आश्रय दिया गया है। यहां सोशल डिस्टेसिंग के साथ आश्रय देते हुए रोजाना थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन

सैनिटाइज और पूरी क्लीनिंग के बाद लगती है मजदूरों की कतार
सैनिटाइज और पूरी क्लीनिंग के बाद ही खानपान के लिए मजदूरों की कतारें लगवाई जाती हैं। इसके बाद एक फासले के साथ कतार वार खाना उपलब्ध कराया जाता है। दिन में तीन बार खाना और एक बार चाय की व्यवस्था कराई जा रही है। मास्क सहित अन्य सावधानियों के साथ सेवादार भोजन वितरण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

56 चूल्हों पर रोजाना तैयार किए जा रहे 15000 फूड पैकेट
सेंटर के सेवादार अनिल सड़ाना, विपिन कुमार सहित ने बताया कि यहां इन मजदूरों के भोजन के साथ ही 56 चूल्हों पर रोजाना 15000 फूड पैकेट पूरे शहर के जरूरतमंदों के लिए तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें नगर निगम की टीम के माध्यम से शहर में वितरण के लिए भेजा जाता है।
मजदूर बोले, यहां आश्रय न मिलता तो भूख से ही मर जाते
जम्मू कश्मीर के संजीव, पंजाब से आए अयोध्या निवासी सुरेश कुमार, हरियाणा से आए फैजाबाद के कृष्णचंद सहित अन्य मजदूरों ने बताया कि लॉकडाउन में रोजगार छिनने के बाद घर के लिए बीवी बच्चों के साथ चले थे। मगर रास्ते में यहां फंस गए। यहां आश्रय न मिलता तो कोराना से पहले भूख से ही मर जाते। अब तो यही दुआ कर रहे हैं कि हालात जल्द सुधरें और वे घर लौट जाएं।
खतरा तो है मगर ऐसी सेवा का मौका कभी नहीं मिला
कुछ सेवादारों ने बताया कि कोरोना को लेकर खतरा तो है मगर सभी एहतियात बरतते हुए सेवा दे रहे हैं। उन्हें ऐसी मानव सेवा का मौका कभी नहीं मिला। वे ये ही दुआ कर रहे हैं कि लॉकडाउन खत्म हो और ये सभी प्रवासी मजदूर सुरक्षित अपने घरों को लौट जाएं।

क्वारंटीन में शामिल लोगों को फिटनेस मंत्र दे रहे कोच
क्वारंटीन में शामिल लोगों को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार के निर्देशन में कोच अनुज कुमार, लाल धर्मेंद्र कुमार प्रताप, रामशरण सहित अन्य ने प्रशिक्षकों ने शारीरिक व्यायाम कराए। इसके साथ ही फिटनेस के लिए अन्य मंत्र भी दिए।

सहारनपुर के सरसावा ब्लॉक में राधा स्वामी सत्संग व्यास के मेजर सेंटर में थर्मल स्क्रीनिंग कराते ?

सहारनपुर के सरसावा ब्लॉक में राधा स्वामी सत्संग व्यास के मेजर सेंटर में थर्मल स्क्रीनिंग कराते ?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के सरसावा ब्लॉक में राधा स्वामी सत्संग व्यास के मेजर सेंटर में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ?

सहारनपुर के सरसावा ब्लॉक में राधा स्वामी सत्संग व्यास के मेजर सेंटर में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के सरसावा ब्लॉक में राधा स्वामी सत्संग व्यास के मेजर सेंटर में अपने परिवार के साथ परिवा?

सहारनपुर के सरसावा ब्लॉक में राधा स्वामी सत्संग व्यास के मेजर सेंटर में अपने परिवार के साथ परिवा?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed