फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Salman's body was exhumed after six months.

Saharanpur News: छह महीने बाद कब्र से निकाला सलमान का शव

Tue, 02 Dec 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Salman's body was exhumed after six months.
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में साधु विहार कॉलोनी निवासी सलमान की करीब छह महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने जहरीला पदार्थ देकर हत्या की आशंका जताई थी। अब देहात कोतवाली पुलिस ने सलमान का कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

साधु विहार कॉलोनी निवासी जाहिदा ने एक महीने पहले देहात कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर देकर बताया था कि उसका बेटा सलमान कृष्णा विहार कॉलोनी में रहता था। 31 मई 2025 को उसका शव मिला था, उसे आशंका थी कि किसी ने बेटे को जहरीले पदार्थ देकर मारा है। पीड़िता ने डीएम और एसएसपी से भी शिकायत की थी ताकि मौत का कारण पता चल सके। शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी ने शव निकालने का आदेश दिया। सोमवार को एसडीएम सदर सुबोध कुमार और सीओ द्वितीय की निगरानी में कब्र खुदवाई गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अब सभी की निगाहें इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि यह मामला आत्महत्या, प्राकृतिक मौत या फिर सुनियोजित हत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या करने का कारण आया है तो पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed