फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Salesman confessed to robbery at a liquor store

सेल्समैन ने कबूली शराब की दुकान पर चोरी की वारदात

Sat, 16 Jan 2021 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Salesman confessed to robbery at a liquor store
नानौता। देशी शराब के ठेके पर एक लाख तीस हजार रुपए की चोरी होने पर पुलिस ने सेल्समैन पकड़ कर सख्ती से पूछताछ करने पर सेल्समैन ने स्वयं चोरी की घटना को कबूल किया। थाना क्षेत्र के गांव लंढोरा में तीतरो थाना क्षेत्र के ग्राम मनोहरा निवासी नवाब चौधरी के नाम देशी शराब का ठेका है। शुक्रवार को ठेका पर कार्यरत सेल्समैन ने ठेका अनुज्ञापी नवाब चौधरी को ठेके से 47 पेटी देशी शराब की चोरी होने की सूचना दी। चोरी गई शराब की कीमत करीब एक लाख 31 हजार 600 रुपए है। ठेका अनुज्ञापी नवाब चौधरी पुलिस को साथ लेकर ठेके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने सेल्समैन से चोरी के सम्बंध में पूछताछ की तो पुलिस को सेल्समैन पर ही शक हो गया। इसके बाद पुलिस सेल्समैन को थाने पर लेकर पहुंची और सख्ती से पूछताछ की तो सेल्समैन ने खुद ही 47 पेटी गायब करने की घटना को कबूल कर लिया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष विरेशपाल गिरि ने बताया कि सेल्समैन द्वारा चोरी की झूठी सूचना दी गई थी। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed