{"_id":"5f63a5b78ebc3eb707597ebc","slug":"sales-of-organic-products-by-stall-in-the-market-saharanpur-news-mrt501828753","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में स्टाल लगाकर की जैविक उत्पादों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में स्टाल लगाकर की जैविक उत्पादों की बिक्री
विज्ञापन
मंडी समिति परिसर में लगा जैविक उत्पादों का स्टाल।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडी परिसर में स्टाल लगाकर कई उत्पादक संघों ने जैविक उत्पादों की बिक्री की। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पाद न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं बल्कि स्वाद में भी बेहतरीन होते हैं। साथ ही किसी भी रासायनिक दुष्प्रभाव से भी मुक्त होते हैं।
बृहस्पतिवार को मंडी समिति परिसर में संघर्ष बायो एनर्जी प्रोड्यूसर कंपनी किसान उत्पादक संघ के प्रतिनिधि संजय सैनी, न्यू एग्री बायो एनर्जी प्रोड्यूसर कंपनी के प्रतिनिधि मदनलाल सैनी, एनाग्राम डेवलपमेंट एंड फारमर्स प्रोड्यूसर कंपनी के प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, डावर्सिफिकेशन एग्रीकल्चर प्रोड्यूसर के प्रतिनिधि सुधांशु चौधरी, कृपा फाउंडेशन के प्रतिनिधि डॉक्टर महीपाल सिंह आदि ने अपने जैविक उत्पादों की स्टॉल लगाकर बिक्री की। मंडी सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मंडी में लगाए गए स्टाल पर जैविक उत्पाद की बिक्री की जा रही है। इससे जहां उपभोक्ताओं को शुद्ध और ताजे उत्पाद मिल रहे हैं वहीं उत्पादकों को भी उचित भाव मिल रहा है। महीने के पहले और तीसरे बृहस्पतिवार को मंडी में इनकी स्टाल लगवाए जा रहे हैं।
इन जैविक उत्पादों के लगे स्टाल
मंडी में लगाए गए स्टालों पर विभिन्न जैविक उत्पादों की बिक्री की गई। इनमें शक्कर, खांड़, यूकेलिप्टस का तेल, मिंट तेल, नारियल तेल, सरसों का तेल, साठी चावल, बासमती चावल, उड़द की दाल, चने की दाल, नींबू, हरी मिर्च, लौकी, तोरी, करेला, कद्दू, बैंगन, लोबिया, खीरा, जमीकंद, हल्दी, शहद आदि शामिल हैं।