फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sale of medicine at shops decreased due to online drug business

ऑनलाइन दवा कारोबार से घटी दुकानों पर दवा की बिक्री

Mon, 12 Sep 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sale of medicine at shops decreased due to online drug business
सहारनपुर। महानगर से लेकर देहात तक ऑनलाइन दवा कारोबार से दुकानों पर दवा की बिक्री कम हो गई है। दवा व्यापारियों के मुताबिक थोक और फुटकर व्यापारी की बिक्री 25 से 30 फीसदी तक घट गई है। जिससे उन्हें खासा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा के इस दौर में ग्राहक हर दवा पर छूट चाहता है। लेकिन छूट देने के बाद भी ग्राहकों की दुकान पर संख्या काफी है। दवा उपभोक्ताओं के घर पर ऑनलाइन दवा सप्लाई होने से दवा की बिक्री पर असर हुआ है। ग्राहकों का कहना है कि अधिकांश लोग नियमित चलने वाली दवा जैसे मधुमेह, सांस और रक्तचाप की दवाई भी ऑनलाइन मंगवाना पसंद करते हैं। इसके पीछे छूट देेने का मुख्य कारण है।
विज्ञापन

क्या बोले दवा व्यापारी
डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के जिला महामंत्री सुनील ठाकुर ने बताया कि ऑनलाइन दवा कारोबार से स्थानीय दुकानों की बिक्री काफी कम हो गई है। जब से ऑनलाइन दवा कारोबार शुरू हुआ है तब से 25 से 30 फीसदी तक बिक्री घटी है। नियमित दवाई जाने वाली दवा भी लोग ऑनलाइन मंगवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

िडस्ट्रिक्ट सहारनपुर केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सैनी का कहना है कि उनके यहां से कई जिले में दवाइयां जाती है। लेकिन जब से ऑनलाइन दवा कारोबार हुआ है तब से स्थानीय बिक्री धड़ाम हो गई है। इससे उन्हें नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed