{"_id":"6a4576c212a4ef0e3802082e","slug":"sale-deed-for-land-not-executed-despite-payment-of-115-crore-fir-registered-against-five-individuals-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-178671-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: 1.15 करोड़ लेकर नहीं कराया जमीन का बैनामा, पांच पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: 1.15 करोड़ लेकर नहीं कराया जमीन का बैनामा, पांच पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी
Thu, 02 Jul 2026 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:51 AM IST
सार
सहारनपुर में प्लॉटिंग के लिए जमीन खरीदने वाले कारोबारी ने पांच लोगों पर 1.15 करोड़ रुपये लेकर पूरी जमीन का बैनामा नहीं कराने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर। प्लॉटिंग के लिए भूमि खरीदने वाले एक कारोबारी ने पांच लोगों पर करीब 1.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने रुपये लेने के बावजूद पूरी जमीन का बैनामा नहीं किया और न ही शेष रकम लौटाई। मामले में एसएसपी के आदेश पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की एवन कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि प्लॉटिंग के लिए जमीन की आवश्यकता थी। इसी दौरान मुलाकात प्रदीप उर्फ टीटी से हुई, जिसने अपने परिचितों की भूमि कम कीमत पर दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: मां ने अफसर बेटी पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप, जिला पूर्ति अधिकारी समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
गांव बादशाहपुर पिंजौरा स्थित विभिन्न खसरा नंबरों की भूमि का सौदा 41 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से तय हुआ। आरोप है कि समझौते के तहत शुरुआत में नकद बयाना दिया गया, जबकि शेष भुगतान बैनामे के अनुसार किया जाना था। आरोप है कि आरोपियों 1.15 करोड़ रुपये दिए।
आरोप है कि आरोपियों ने केवल करीब 3500 वर्ग गज भूमि का बैनामा कराया, जबकि शेष जमीन का बैनामा लगातार टालते रहे। काफी समय बीतने के बाद भी न तो बची हुई जमीन का बैनामा किया गया और न ही बकाया रकम लौटाई गई।
इस मामले में पुलिस ने चंदो, मेहर सिंह, प्रदीप उर्फ टीटी, रतन सिंह और राजेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। उधर, सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच उप निरीक्षक अंकित कुमार कर रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।