फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Salaries of four officers withheld, and show-cause notices issued to four.

Saharanpur News: चार अधिकारियों का वेतन रोका और चार को कारण बताओ नोटिस जारी

Fri, 22 May 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 22 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Salaries of four officers withheld, and show-cause notices issued to four.
सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की बैठक हुई। खराब रैंकिंग पर चार अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। चार अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सीवीओ के वेतन रोकने के निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग में 15वें वित्त एवं व्यक्तिगत शौचालय में खराब रैंकिंग पर, पोषण अभियान में जिला कार्यक्रम अधिकारी, जननी सुरक्षा योजना में खराब रैंकिंग पर सीएमओ, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को कार्यों में लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। आईजीआरएस पोर्टल पर एबीएसए मुजफ्फराबाद तथा खंड विकास अधिकारी नकुड़ द्वारा असंतोषजनक फीडबैक पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला गन्ना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही करने वाली फर्म ब्लैक लिस्ट की जाएगी। निर्माण कार्यों के लिए नामित नोडल अधिकारी समय से निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने में लापरवाही न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed