फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'Saja do ghar Gulshan sa, Guru Ravidas has come'

Saharanpur News: 'सजा दो घर गुलशन सा, गुरु रविदास आए हैं'

Sun, 05 Feb 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 05 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
'Saja do ghar Gulshan sa, Guru Ravidas has come'
जाटव नगर से गुरू रविदास जयंती पर निकली शोभा यात्रा में जयघोष करते आयोजक
सहारनपुर। महानगर में गुरु श्री रविदास जयंती के उपलक्ष्य में धूमधाम से बैंडबाजों संग शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मार्ग में कई जगहों पर पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत हुआ।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर मोहल्ला जाटवनगर, ओजपुरा और इंद्रा कॉलोनी से शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य आयोजन जाटवनगर में हुआ। यहां मुख्य अतिथि के रूप में सांसद हाजी फजलुर्रहमान, विधायक राजीव गुंबर, बसपा नेता व पूर्व विधायक इमरान मसूद और निवर्तमान महापौर संजीव वालिया शामिल हुए, जिन्होंने सभी को गुरु रविदास जयंती की बधाई दी।
विज्ञापन

यहां से संत गुरु रविदास समाज प्रगति संस्थान जाटवनगर और युवा एकता संस्था इंद्रा कॉलोनी के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें छह बैंड, नौ बग्गी और पांच रथ शामिल हुए। शोभायात्रा जाटवनगर से अंबाला रोड, घंटाघर, श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट, जोगियानपुल, चकराता मार्ग, पुरानी चुंगी से होते हुए देर शाम गढ़ीमलूक में पहुंचकर संपन्न हई, जहां पर भव्य कार्यक्रम हुआ। मार्ग में कई जगहों पर पुष्प वर्षा से शोभायात्रा स्वागत किया गया। बैंडबाजों पर सजा दो घर गुलशन सा, गुरु रविदास आए हैं सहित अनेक भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में अलग-अलग बुग्गियों में गुरु रविदास, बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर, महात्मा बुद्घ की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। धार्मिक धुनों पर लोग जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान बसपा नेता लोधी कुमार, रमेश चंद, सन्नी, कार्तिक, यशपाल, रूपचंद, ज्ञानाचंद, विनोद, राजेश, अंकित जाटव, संजय कुमार, मांगेराम, प्रेमपाल, तरुण मधु सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
लगा जाम, सुरक्षा रही चाकचौबंद
शोभायात्रा के दौरान अंबाला रोड, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, चकराता मार्ग पर जाम लग गया। यातायात के अलावा थाना पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया और सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। शोभायात्रा के साथ थाना कुतुबशेर, नगर कोतवाली, कोतवाली मंडी, कोतवाली सदर बाजार पुलिस के अलावा पीएसी बल भी चल रहा था। वहीं, ड्रोन कैमरों से भी संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी गई।
समाज में फैली कुरीतियों दूर करने की अपील
सहारनपुर। गढ़ीमलूक नंबर दो में श्री गुरु रविदासिया धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा हवन-यज्ञ किया गया। धर्म प्रचारक तीर्थपाल भगत ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की शपथ लें। गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलने का भी संकल्प लें, तभी समाज का उत्थान होगा। इसके साथ ही भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान अर्चना सिंह, दिलीप कुमार, शुभम, आशीष, उमा, अनुज, रूही, पीहू सिंह, ममता रानी, राजेश, सोनू मौजूद रहे। वहीं, मधुबन विहार गली नंबर तीन ओजपुरा में गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि सुरेंद्र जयंत ने कहा कि गुरु रविदास समाज सुधारक और उच्चकोटि के संत थे। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना होगा। समाज का उत्थान होगा। इस दौरान चौधरी अजब सिंह, बृजपाल, रामकुमार, रमेश, ओम प्रकाश कर्णवाल, प्रकाशचंद, शशी कुमार, त्रिलोक चंद मौजूद रहे।

गुरु रविदास को किया नमन
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा श्रद्धाभाव से गुरु रविदास की जयंती मनाई और उनको नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष अरविंद शर्मा और संचालन महासचिव मुनव्वर आफताब ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने श्री गुरु रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान अभय सिंह, राजेश कुमार, अनुज सैनी, आदित्य अंगीरस, इंद्रपाल चौहान, अनुराग गुप्ता, नाथीराम, राहुल त्यागी, सत्यपाल सिंह, अनवार सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed