फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saini community of Badhedi Khurd will boycott Lok Sabha elections

Saharanpur News: लोस चुनाव का बहिष्कार करेगा बढ़ेडी खुर्द का सैनी समाज

Tue, 09 Apr 2024 03:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 09 Apr 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Saini community of Badhedi Khurd will boycott Lok Sabha elections
बढ़ेडी खुर्द सैनी गांव के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
देवबंद। जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और समस्याओं का समाधान न कराए जाने से खफा बढेड़ी खुर्द गांव के सैनी समाज के लोगों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। उन्होंने इस संबंध में गांव के बाहर बैनर भी लगाया है।
विज्ञापन

बढ़ेडी खुर्द गांव के सैनी समाज के लोगों ने इस लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर जनप्रतिनिधियों से नाराजगी का इजहार किया है। ग्रामीण विजयपाल सैनी, विपिन सैनी, राजन सैनी, राहुल सैनी, जोगेंद्र सैनी, सतीश सैनी, धर्मवीर सैनी, सत्यवीर सैनी, सोनी लाल सैनी, लक्ष्मण सैनी, कदम सिंह सैनी आदि ने रविवार को गांव के बाहर बहिष्कार का बैनर लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व कोई भी जनप्रतिनिधि उनकी समस्या जानने के लिए गांव में नहीं पहुंचा। गांव में गंदे पानी की निकासी नहीं है। शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं नेताओं की शह पर दबंग किस्म के लोग सरकारी जमीनों पर लगातार कब्जे कर रहे हैं। विरोध पर उनके विरुद्ध झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई जाती हैं। इसलिए उन्होंने चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed