फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sai Cricket Academy team won by eight wickets in the opening match

उद्घाटन मैच में आठ विकेट से जीती साईं क्रिकेट एकेडमी की टीम

Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sai Cricket Academy team won by eight wickets in the opening match
उद्घाटन मैच में आठ विकेट से जीती साईं क्रिकेट एकेडमी की टीम
विज्ञापन

सहारनपुर। अंडर-14 खिलाड़ियों की सेठ घनश्यामदास गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार से श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर शुरू हो गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच साईं क्रिकेट एकेडमी और रॉयल क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ, जिसमें साईं क्रिकेट एकेडमी ने आठ विकेट से जीत हासिल की।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विजय गुप्ता और संजय गुप्ता ने फीता काटकर किया। पहला मैच साईं क्रिकेट एकेडमी और रॉयल क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। साईं क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गवाकर मात्र 87 ही रन बना सकी। विवेक ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। साईं क्रिकेट एकेडमी की ओर से अनमोल, आकाश और शैंकी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी साईं क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 13 ओवर में दो विकेट गवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अनमोल ने नाबाद 42 रन बनाए। रॉयल क्रिकेट एकेडमी के लिए मोहित ने दोनों विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अनमोल सैनी को चुना गया। अंपायरिंग संजय शर्मा और शाहनवाज के द्वारा की गई। इस मौके पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफ उर रहमान, साजिद उमर, राकेश शर्मा, अवनीश मंडोलिया, रणधीर कपूर, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, विक्की चौधरी, भूपेंद्र कच्छल, अर्जुन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed