फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur's Chausa will become the pride of the taste of the President and Prime Minister

Saharanpur News: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के स्वाद की शान बनेगा सहारनपुर का चौसा

Wed, 28 May 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 28 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur's Chausa will become the pride of the taste of the President and Prime Minister
आम के बाग में पेड़ो पर लगे आम पर फ्रूट कवर बैग लगाता कर्मचारी
सहारनपुर। अपनी खुशबू और लजीज स्वाद के लिए विख्यात सहारनपुर के चौसा आम का स्वाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित देश के अतिविशिष्ट व्यक्ति भी चखेंगे। कई वर्षों से वहां भेजने के लिए आम देने वाले बागवान इसकी कवायद में जुट गए हैं। उन्होंने चौसा आम के फलों पर फ्रूट कवर बैग लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जनपद में 26,600 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम की बागवानी है। जनपद के आम को दुनिया के कई देशाें में खासा पसंद किया जाता है। मंडी समिति स्थित मैंगो पैक हाउस में प्रोसेस करके प्रतिवर्ष कई देशों में आम का निर्यात होता है। इनमें ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका, इटली, सऊदी अरब, कतर, स्विटजरलैंड सहित कई देश शामिल हैं।
विज्ञापन

इन देशों में दशहरी, लंगड़ा,चौसा, रामकेला, मालदा, गुलाब जामुन आदि आम की प्रजातियों की खासी मांग है। सहारनपुर के आम की उच्च गुणवत्ता को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से प्रतिवर्ष चौसा आम देश के अतिविशिष्ट लोगों को उपहार स्वरूप भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री शामिल हैं। इसकी जिम्मेदारी मंडी समिति की रहती है। इसके लिए जनपद के कई बागों से चौसा आम खरीदा जाता है।

पिछले कई वर्षों से अतिविशिष्ट लोगों के लिए मंडी समिति को चौसा आम बेचने वाले बागवानों में से एक नानौता क्षेत्र के मोक्षार्थ किसान उत्पादक संगठन से जुड़े बागवानों ने इसके लिए अभी से कवायद में जुट गए हैं। उन्होंने अपने बागों में चौसा आम के फलों पर फ्रूट कवर बैग लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed