{"_id":"64199e9be17ce55cbb033ae6","slug":"saharanpur-youth-who-went-to-attend-radha-swami-satsang-missing-under-suspicious-circumstances-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: राधा स्वामी सत्संग में शामिल होने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पिता ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: राधा स्वामी सत्संग में शामिल होने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पिता ने दी तहरीर
Tue, 21 Mar 2023 06:10 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 21 Mar 2023 06:10 PM IST
सार
Saharanpur News : राधा स्वामी सत्संग में शामिल होने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में बेहट के पिलखनी में आयोजित हुए राधा स्वामी सत्संग में शामिल होने गया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। उसके पिता ने बेहट कोतवाली में उसकी गुमशुगदी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली में दी गई तहरीर में गांव बुबका निवासी सीताराम पुत्र मेहर सिंह ने बताया कि उसका 18 वर्षीय पुत्र कमल मानसिक रूप से कमजोर है। 15 मार्च की सुबह नौ बजे वह घर से किसी को बिना बताए पिलखनी में आयोजित राधा स्वामी सत्संग ब्यास के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चला गया था। 17 मार्च को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी वह वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP : बेमौसम बारिश ने बढ़ाई ठंड, ओलावृष्टि से चिंता में डूबा किसान, गेहूं-सरसों की फसल को भारी नुकसान
विज्ञापन
उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उसने पुलिस से बेटे की गुमशुदगी दर्ज किए जाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: याकूब पर शिकंजा: रुतबा होगा कम, मर्सिडीज समेत 32 लग्जरी गाड़ियां और जमीन-हॉस्पिटल व स्कूल होंगे जब्त