फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Youth dies under suspicious circumstances, family members allege murder

सहारनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

Sat, 16 Apr 2022 11:34 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Apr 2022 11:34 AM IST
सार

व्यक्ति की मौत के मामले में परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने उससे बेरहमी से मारपीट की है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Saharanpur: Youth dies under suspicious circumstances, family members allege murder
सहारनपुर में हत्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोतवाली सदर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हत्या की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। वहीं सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली सदर थाना क्षेत्र के वेद विहार निवासी मुकेश (40) पुत्र नारायण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने क्षेत्र के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि मुकेश शराब पीने का आदी था। शुक्रवार की शाम को वह घर से निकला था, जिसके बाद देर रात 11:00 बजे चार लोग उसे घर छोड़ गए। घर पहुंचने पर वह सो गया। सुबह मृत अवस्था में घर के बाहर पड़ा मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विदेशी एके-47 रायफल प्रकरण: रिमांड पर आरोपियों से पूछताछ, निशानदेही पर मिले 115 कारतूस, खुलेंगे बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने उससे बेरहमी से मारपीट की है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसीपी राजेश कुमार का कहना है कि मृतक के पैर और चेहरे पर चोट के निशान हैं, वह शराब पीने का आदी था। वहीं पुलिस को परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed