फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Foreign AK-47 rifle case: Interrogation of accused on remand 115 cartridges found on spot big secrets will open

विदेशी एके-47 रायफल प्रकरण: रिमांड पर आरोपियों से पूछताछ, निशानदेही पर मिले 115 कारतूस, खुलेंगे बड़े राज

Sat, 16 Apr 2022 12:02 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Apr 2022 12:02 AM IST
सार

विदेश एके-47 रायफल और 1300 कारतूस के मामले में रिमांड पर आए आरोपियों की निशानदेही पर 115 कारतूस मिले हैं। अभी पूछताछ में कई बड़े राज खुल सकते हैं।

विज्ञापन
Foreign AK-47 rifle case: Interrogation of accused on remand 115 cartridges found on spot big secrets will open
हथियार और कारतूस बरामद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एके-47 रायफल और 1300 कारतूस के साथ गिरफ्तार अनिल उर्फ पिंटू माजरा और उसके साथी अनिल बंजी की निशानदेही पर पुलिस ने 115 कारतूस और बरामद किए हैं। दोनों से एनआईए लखनऊ की टीम ने भी पूछताछ की। कारतूस बरामदगी के अलावा पुलिस और पूछताछ करने वाली एजेंसी दोनों से कुछ खास नहीं उगलवा पाई। रिमांड अवधि पूरी होने पर दोनों को वापस जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


थानाभवन पुलिस ने अनिल उर्फ पिंटू निवासी गांव सदरूद्दीन नगर उर्फ माजरा को मुजफ्फरनगर जिला कारागार से और उसके साथी अनिल उर्फ बंजी निवासी कस्बा सिसौली को मेरठ जिला कारागार से दो दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाकर पूछताछ शुरू की। थानाभवन पुलिस ने अनिल उर्फ पिंटू को पिछले सप्ताह सोमवार रात को कारदगढ़ चौकी पर चेकिंग के दौरान गाड़ी समेत गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गाड़ी से विदेशी एके-47 रायफल और 1300 कारतूस बरामद होने का दावा किया था। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कि पिंटू ने पूछताछ में बताया था कि बरामद रायफल व कारतूस उसके साथी अनिल बंजी ने सुरक्षित स्थान पर छिपाने के लिए दिए थे। कृषि विश्वविद्यालय के डीन डॉ. राजबीर पर पिछले महीने हुए जानलेवा हमले की साजिश के आरोप में अनिल बंजी मेरठ जेल में बंद है। साथ ही यह भी बताया था कि ये हथियार कुख्यात संजीव जीवा ने अपने गुर्गों के माध्यम से 11 लाख रुपये में उपलब्ध कराए थे। इनकी डिलीवरी मुजफ्फरनगर में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बीटेक स्टूडेंट मर्डर केस में बड़ा खुलासा: कॉलेज में चलती थी सिपाही के बेटे की गुंडागर्दी, पूछताछ में उगला वारदात का असली सच

इस प्रकरण में पूछताछ के लिए थानाभवन पुलिस पिंटू और बंजी को रिमांड पर लाकर पूछताछ की। रिमांड पर दोनों आरोपियों के लाने की सूचना पर बृहस्पतिवार को सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की पुलिस टीमों ने थानाभवन पहुंचकर उनसे पूछताछ की। स्थानीय खुफिया विभाग ने भी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर विदेशी एके 47 रायफल व कारतूसों के बारे में जानकारी जुटाई। शुक्रवार को लखनऊ से एनआईए की टीम भी थानाभवन पहुंची और दोनों से तीन-चार घंटे पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ का मुख्य फोकस इस बात पर ज्यादा है कि एके 47 रायफल कहां से आई, किस तरह से उन तक पहुंची और इस प्रकरण में कौन लोग शामिल हैं। इसके अलावा एके 47 रायफल का इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में किया गया या नहीं। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक: पश्चिमी यूपी में हुई ऐसी चार बड़ी वारदात, जिनसे कांप उठा हर किसी का कलेजा, दर्दनाक हैं तस्वीरें

एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि दोनों की निशानदेही पर अनिल उर्फ पिंटू माजरा के घर से एके-47 से 115 कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों ही आरोपी यह भी नहीं बता पाए कि हथियार सप्लाई करने वाले संजीव जीवा के गुर्गे का नाम क्या था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed