{"_id":"67d4210e374237a6640aba43","slug":"saharanpur-youth-dies-two-injured-in-head-on-collision-between-two-bikes-holi-happiness-turns-into-mourning-2025-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल, होली की खुशियां मातम में बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल, होली की खुशियां मातम में बदलीं
Fri, 14 Mar 2025 05:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 14 Mar 2025 05:59 PM IST
सार
प्रेमनगर निवासी अंकुश शुक्रवार को बेहट रोड पर जा रहा है। साईं मंदिर के पास हादसा हो गया। अंकुश ने मौके पर दम तोड़ दिया। दो युवक घायल हुए हैं, जो नशे में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहात कोतवाली क्षेत्र के बेहट रोड स्थित साईं मंदिर के पास बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित प्रेमनगर निवासी अंकुश कुमार किसी काम से बेहट रोड पर जा रहा है। साईं मंदिर के पास सामने से तेज रफ्तार पर आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। अंकुश ने मौके पर दम तोड़ दिया। दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बेहट रोड की तरफ से आ रही बाइक पर सवार दोनों युवक नशे में थे। सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। साथ ही पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन