फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Youth brutally strangled to death in old enmity, accused arrested

Saharanpur: पुरानी रंजिश में युवक की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Dec 2022 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Dec 2022 12:08 PM IST
सार

सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र के गांव पथरवा में एक युवक की गला घोट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Saharanpur: Youth brutally strangled to death in old enmity, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र के गांव पथरवा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गला घोट कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। मृतक की पत्नी ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पथरवा निवासी महेश उर्फ मानू व रवि उर्फ बिट्टू (26) पुत्र ऋषिपाल के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। मृतक मानू की पत्नी शिवानी ने बताया, कि सोमवार को उसका पति सरसावा गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: इंस्टाग्राम पर सऊदी की युवती से हुआ प्यार, आड़े आई पत्नी तो दी खौफनाक मौत, ऐसे खुला हत्या का राज

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे जब उसने पति को फोन किया, तो उसने बताया कि बिट्टू उसके साथ है। उन्होंने बताया कि देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उन्होंने बिटटू के घर जाकर इसकी जानकारी की। लेकिन उसके परिजनों ने कोई जवाब नहीं दिया।

रात करीब 11 बजे मानू का शव व बाइक गांव के पास ही उमेश राणा के बाग में पड़ा मिला। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पत्नी ने रवि पर उसके पति की  हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने आरोपी रवि को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि रंजिश के चलते  परिवार के ही रवि ने मानू की गला घोट कर हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed