फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Young man was going to Saudi Arabia to earn money, fell ill in the airplane, news of death came

Saharanpur: कमाई के लिए सऊदी अरब जा रहा था युवक, हवाई जहाज में तबियत हुई खराब, घर आई मौत की खबर

Sun, 20 Apr 2025 03:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 20 Apr 2025 03:20 PM IST
सार

सुचेला देवा निवासी अनस मजदूरी करता था। किसी तरह रुपये इकट्ठा कर उसने सऊदी अरब जाने का इंतजाम किया था। मगर वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Saharanpur: Young man was going to Saudi Arabia to earn money, fell ill in the airplane, news of death came
अनस की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिलकाना के गांव सुचेला देवा निवासी अनस की सऊदी अरब जाते समय हवाई जहाज में तबीयत खराब होने के बाद हैदराबाद में मौत हो गई। युवक की मौत से घर में मातम पसर गया है।
विज्ञापन

 

थाना चिलकाना के गांव सुचेला देवा निवासी इकराम का पुत्र अनस उर्फ मुस्तफा (20) मजदूरी करने के लिए सऊदी अरब जा रहा था। जब वह हवाई जहाज में बैठा तो उसके सिर में दर्द होने लगा। उसे उल्टियां भी होने लगीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई जहाज में तैनात स्टाफ ने उसे दवाई दी, लेकिन आराम नहीं हुआ। हवाई जहाज को हैदराबाद में उतारा गया। अनस को हैदराबाद के अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले ही घर से सऊदी अरब के लिए गया था। वहां पर वह वेल्डिंग का काम करने के लिए जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अनस चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी तीन बहनें हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed