फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Young man murdered and body dumped in sugarcane field; dragged for 10 feet, blood oozing from ear.

Saharanpur: युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका, 10 फीट तक घसीटा, कान से निकल रहा था खून

Sat, 18 Jul 2026 12:56 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Sat, 18 Jul 2026 12:56 AM IST
सार

गांव कुतुबपुर में विपिन का शव खेत में पड़ा मिला। उसके गले पर रस्सी और शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस का कहना है कि हत्या करके शव को यहां लकर फेंका गया प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Young man murdered and body dumped in sugarcane field; dragged for 10 feet, blood oozing from ear.
विपिन की फाइल फोटो और मौके पर जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरसावा स्थित कुतुबपुर गांव में शुक्रवार शाम विपिन उर्फ भूरू (20) की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। हत्या करने के बाद शव को करीब 10 फीट तक घसीटा गया। उसके कान से खून निकल रहा था। गले पर रस्सी और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान मिले। देर रात तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी। शक के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कुतुबपुर गांव निवासी बृजपाल का छोटा बेटा विपिन उर्फ भूरू शुक्रवार शाम चार बजे घर से निकला था। छह बजे उसका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिला। खेत मालिक जब वहां दवाई डालने गया तो युवक का शव देखा। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौत की खबर सुनते ही परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ जमा हो गई। विपिन के कान में से खून निकल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ पहले मारपीट हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उसके गले पर भी चोट के निशान है। उसकी चप्पल करीब 10 फीट दूरी मिली है। वहीं घसीटने के निशान भी मिले हैं। युवक के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मोबाइल भी गायब मिला है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

चंडीगढ़ में वेल्डिंग का काम करता था विपिन
विपिन चंडीगढ़ में वेल्डिंग का काम करता था। कई महीनों के बाद घर आया करता था। तीन-चार दिन पहले ही वह घर आया था। इससे पहले वह ट्रक हेल्पर था। मृतक दो भाई हैं। बड़ा भाई नितिन है, जो पिता के साथ खेतीबाड़ी करता है। परिवार में 25 बीघा जमीन है। विपिन की अभी शादी नहीं हुई थी।
 

ये बोले एसपी
प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चलेगी।
- मयंक पाठक, एसपी देहात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed