फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Woman dies under suspicious circumstances, neighbor accused of murder

Saharanpur: महिला की संदिग्ध परस्थितियों में मौत, बेटों ने पड़ोसी पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 19 Sep 2022 03:30 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 19 Sep 2022 03:30 PM IST
सार

सहारनपुर के हसनपुर चौकी के निकट रहने वाली एक महिला  की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया कि महिला का प्लॉट के मुकदमे में विवाद चल रहा था। 

विज्ञापन
Saharanpur: Woman dies under suspicious circumstances, neighbor accused of murder
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के बेटों ने पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी के साथ प्लाॅट को लेकर महिला की मुकदमेबाजी चल रही थी। जिस कारण वह काफी तनाव में रहती थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड पर हसनपुर पुलिस चौकी के बराबर वाली गली निवासी रोशनी (50) पत्नी वीर सिंह रोजाना की तरह रविवार की रात 11 बजे सो गई थी। उसके पुत्र मिंटू और मुकेश भी घर में सो रहे थे।
विज्ञापन


महिला आंगन में चारपाई पर सो गई थी। सोमवार की सुबह रोशनी चारपाई पर ही मृत पड़ी मिली। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर रात में किसी समय रोशनी की हत्या करने का आरोप लगाया है, लेकिन शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: पांच साल से अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, हादसे के बाद जागे अधिकारी

महिला की मौत का पता चलते ही परिजनों ने हंगामा कर दिया । महिला के पुत्रों का कहना है कि उनकी मां की हत्या साथ में रहने वाले पड़ोसी ने की है। हालांकि पुलिस को ऐसा कोई सुबूत नहीं मिला हैं। 

महिला की मौत की सूचना मिलने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि रोशनी का पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें सोमवार को तारीख थी। परिजन इसी रंजिश के चलते पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment: निशुल्क होगी युवाओं के खाने-पीने व ठहरने की व्यवस्था, मंत्री संजीव बालियान ने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed